अल्फाबेट 29 जून को डॉव जोंस स्टॉक इंडेक्स में लेगी वेरिजोन की जगह
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) में वेरिजोन की जगह लेने वाली है। यह बदलाव 29 जून से लागू होगा। S&P ग्लोबल ने इस बदलाव की जानकारी दी है।
2024 में एनवीडिया और शेरविन-विलियम्स के शामिल होने के बाद यह इंडेक्स में पहला बड़ा फेरबदल है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, हेल्थकेयर टेक, हार्डवेयर और मीडिया प्रोजेक्ट्स जैसे कई क्षेत्रों में काम करने वाली अल्फाबेट, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में नई ऊर्जा और टेक्नोलॉजी का नया रंग भरेगा।
डॉव में टेक्नोलॉजी की हिस्सेदारी बढ़ेगी
अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण और शेयर की कीमत इस इंडेक्स के लिए एक बड़ी मजबूती लाएगी। गूगल के शेयर वेरिजन के शेयरों से करीब 7 गुना महंगे हैं।
इतना ही नहीं, कुछ कार्यकारी बदलावों के बावजूद इस साल अब तक इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखी गई है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, अमेजन और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियों के साथ अल्फाबेट का शामिल होना अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनियों के प्रदर्शन को आंकने में टेक्नोलॉजी की भूमिका को और मजबूत करेगा।