अलिबाबा AI को बढ़ावा देने के लिए शेयर बेचकर जुटाएगी करीब 900 अरब रुपये
अलिबाबा हांगकांग में अपने शेयर बेचकर करीब 10 अरब डॉलर (करीब 900 अरब रुपये) जुटाने की तैयारी में है। ये शेयर निवेशकों को थोड़ी छूट पर पेश किए जा रहे हैं।
इस रकम से कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को और भी दमदार बनाएगी और अपने बुनियादी ढांचे को सुधारेगी। इसमें चिप्स, डाटा सेंटर और लार्ज-लैंग्वेज मॉडल का विकास शामिल है।
इस सौदे को चाइना इंटरनेशनल कैपिटल कॉर्प और UBS मिलकर देख रहे हैं। इसमें 90 दिन का लॉकअप पीरियड भी रखा गया है।
मुनाफा 75 फीसदी से अधिक गिरा
जून तिमाही में अलिबाबा के मुनाफे को बड़ा झटका लगा है, जिसमें 75 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कंपनी AI के विकास पर काफी पैसा खर्च कर रही है।
दूसरी तरफ, कंपनी के प्रमुख क्वेन AI मॉडल ने दुनियाभर में खूब नाम कमाया है। अब यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय मॉडल फैमिली में गिना जाता है।
अरबों खर्च करने के बावजूद अलिबाबा दुनियाभर की AI दौड़ में आगे रहने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। साथ ही, वह चीन की टॉप टेक कंपनियों में अपनी जगह बनाए रखना चाहता है।