AI से बढ़ती छंटनी के बीच MBA ग्रेजुएट्स की बढ़ रही मांग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब कोडिंग, डाटा एंट्री और कस्टमर सपोर्ट जैसे बहुत सारे काम कर रहा है, जो पहले नए ग्रेजुएट्स को मिलता था।
करीब एक-तिहाई कंपनियों ने कंसल्टिंग, फाइनेंस और अकाउंटिंग जैसे क्षेत्रों में कुछ एंट्री-लेवल नौकरियों की जगह AI को दे दी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले 2026 में ज्यादा कंपनियां MBA और बिजनेस मास्टर डिग्री धारकों को नौकरी पर रखने की योजना बना रही हैं।
काम के हिसाब से खुद को ढालने वाले आ रहे पसंद
कंपनियां वर्तमान में कहती हैं कि वे सिर्फ तकनीकी जानकारी पर उतना ध्यान नहीं देतीं। असल में कम्युनिकेशन, टीमवर्क, लीडरशिप और बदलते काम के माहौल में खुद को ढालने की काबिलियत ही अब ज्यादा अहमियत रखती है।
व्यावसायिकता भी पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण होती जा रही है। अगर, आप काम करने के अच्छे सलीके को AI टूल्स के समझदारी भरे इस्तेमाल के साथ जोड़ सकें तो कंपनियां ऐसे ही लोगों को इस समय ढूंढ रही हैं।