जापान में भूकंप के बाद सोनी ने कुमामोटो प्लांट में रोका चिप का उत्पादन
बिज़नेस
28 जुलाई को जापान में आए एक तेज भूकंप के बाद सोनी ने अपने कुमामोटो टेक्नोलॉजी सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
सुरक्षा जांच शुरू होते ही तुरंत उत्पादन बंद कर दिया गया, लेकिन गनीमत रही कि प्लांट में किसी को कोई चोट नहीं आई।
कंपनी फिलहाल इमारत और वहां लगे उपकरणों को हुए नुकसान का जायजा ले रही है।
भूकंप से नहीं हुआ कोई नुकसान
सोनी ने जानकारी दी कि उसके नागासाकी, ओइटा और कागोशिमा स्थित अन्य टेक्नोलॉजी सेंटर्स को भूकंप से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
दूसरी तरफ, कुमामोटो टेक्नोलॉजी सेंटर में अभी भी जांच-पड़ताल चल रही है और वहां का कामकाज फिलहाल रुका हुआ है।