एडविट ज्वेल्स का IPO 212 गुना हुआ सब्सक्राइब, शेयरों की 37 फीसदी ज्यादा मिली कीमत
बिज़नेस
एडविट ज्वेल्स ने शेयर बाजार में अपनी जबरदस्त शुरुआत की है। कंपनी के शेयर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) कीमत से 37 फीसदी प्रीमियम पर खुले।
IPO की कीमत 130 से 138 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की गई थी, लेकिन निवेशकों ने इसमें जोरदार प्रतिक्रिया दी।
मांग इतनी ज्यादा थी कि यह इश्यू 212 गुना से भी ज्यादा सब्सक्राइब हो गया। शेयरों की ट्रेडिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 188.90 रुपये और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 187 रुपये पर शुरू हुई।
कंपने के पूंजीकरण में हुआ इजाफा
इस शानदार लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 856.65 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का 165.16 करोड़ रुपये का यह सार्वजनिक निर्गम पहले ही बाजार में आ चुका था। इस जोरदार प्रतिक्रिया से साफ जाहिर होता है कि निवेशकों को कंपनी के भविष्य पर पूरा विश्वास है।