रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बावजूद अद्वित ज्वैलस का शेयर फिसला
मंगलवार (21 जुलाई) को शेयर बाजार में अद्वित ज्वैलस के शेयर में 6.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 200.58 रुपये पर पहुंच गया।
यह गिरावट ऐसे समय में आई, जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए शानदार नतीजे घोषित किए।
कंपनी की कुल कमाई 33.68 फीसदी बढ़कर 167.03 करोड़ रुपये हो गई और मुनाफे में भी 35 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई, जो 34.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
9.44 लाख शेयरों का लेन-देन
अच्छे आंकड़ों के बावजूद शेयर सुबह 205 रुपये पर खुले थे, लेकिन दिनभर में गिरकर 199.10 रुपये के निचले स्तर पर आ गए।
आखिर में, यह सोमवार के मुकाबले निचले स्तर पर पहुंच गया। दिनभर में करीब 9.44 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जिससे बाजार में काफी हलचल रही।
इस दौरान कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 918.86 करोड़ रुपये रहा। अद्वित ज्वैलस अपने हाथ से बने कुंदन, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी के लिए जाना जाता है।