12 साल बाद निष्क्रिय वॉलेट से बिटकॉइन ट्रांसफर
2011 से निष्क्रिय पड़े एक बिटकॉइन वॉलेट में 6 अगस्त को अचानक हलचल दिखाई दी और लगभग 32 लाख डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) मूल्य के बिटकॉइन ट्रांसफर किए।
इस वॉलेट में तब कॉइन डाले गए थे, जब एक बिटकॉइन की कीमत करीब 10 डॉलर (करीब 900 रुपये) थी और तब से यह एक दशक से भी ज्यादा समय से निष्क्रिय पड़ा था।
फंड्स अभी भी सेगविट एड्रेस पर मौजूद
यह रकम फाल्कनएक्स, नेक्सो और प्राइम ट्रस्ट जैसे बड़े संस्थानों से जुड़े एक सेगविट एड्रेस पर पहुंची है। सारे 49.97 BTC उसी एड्रेस पर पड़े हुए हैं और उनमें कोई अगली हलचल नहीं देखी गई है। इस समय यह इसलिए भी ध्यान खींच रहा है क्योंकि क्रिप्टो जगत में कोल्डकार्ड से जुड़ी कुछ चिंताओं के बीच यह खबर आई है।
हालांकि, इस पुराने वॉलेट की इस गतिविधि का कोल्डकार्ड मामले से कोई सीधा संबंध नहीं दिख रहा है। फिर भी, लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि इतने लंबे समय से जमा ये कॉइन किसके थे और इन्हें अब क्यों ट्रांसफर किया गया।