Page Loader
यामाहा बंद कर सकती है YZF-R1 और R1M बाइक, जानिए क्या है कारण
यामाहा अपनी YZF-R1 और R1M बाइक को बंद कर सकती है (तस्वीर: यामाहा)

यामाहा बंद कर सकती है YZF-R1 और R1M बाइक, जानिए क्या है कारण

Feb 22, 2024
02:26 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता यामाहा अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल YZF-R1 को बंद करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही बाइक का रेस वर्जन R1M को भी बाजार से हटाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, लागत में भारी बढ़ोतरी और बिक्री में गिरावट के कारण कंपनी यह कदम उठा सकती है। संभावना है कि इन बाइक्स को कुछ सालों तक ऐसे बाजार में बेच सकता है, जहां कड़े उत्सर्जन मानदंड नहीं हैं।

खासियत 

इन फीचर्स से लैस है YZF-R1 और R1M 

यामाहा YZF-R1 और R1M का डिजाइन लगभग समान है। इनमें DRL और प्रोजेक्टर हेडलैंप को फ्रंट फेयरिंग के आकार में इंटीग्रेट किया गया है, जबकि ब्रेक लाइट और इंडीकेटर स्लिम LED यूनिट हैं। इसके अलावा, दोनों बाइक्स में डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। YZF-R1 में सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट है, जबकि R1M के फ्रंट में इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल ओहलिन शॉक्स मिलते हैं।

पावरट्रेन

ऐसा है दोनों बाइक्स का पावरट्रेन 

दोनों बाइक्स में 998CC, लिक्विड कूल्ड, इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 13,500rpm पर 200PS की पावर और 11,500rpm पर 112.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोपहिया वाहनों में ब्रेकिंग के लिए आगे ड्यूल-डिस्क और पीछे सिंगल-डिस्क की सुविधा है। इसके अलावा, लीन सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, लिफ्ट कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, अपशिफ्ट क्विक-शिफ्टिंग और लिंक्ड ABS जैसे फीचर मिलते हैं। YZF-R1 और R1M की कीमत क्रमश: 20.39 लाख रुपये और 29.43 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) रही है।