LOADING...
यामाहा ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, जानिए कितनी है रेंज
यामाहा ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है

यामाहा ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, जानिए कितनी है रेंज

Feb 02, 2026
12:44 pm

क्या है खबर?

यामाहा ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 को लॉन्च कर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। स्कूटर केवल एक ही ब्लूइश व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। यामाहा EC-06 की प्रमुख विशेषता इसकी 169 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज है, जो इसे सबसे अधिक रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल करती है। इसे सामान्य घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है और पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगते हैं।

फीचर्स 

इन सुविधाओं से लैस है स्कूटर 

यामाहा ने EC-06 को LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ उतारा है, जिसमें आगे-पीछे डिस्क ब्रेक के साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है। स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ रंगीन LCD डिस्प्ले है, जिसमें स्पीड, बैटरी लेवल, राइडिंग मोड और कनेक्टिविटी की जानकारी दिखाई देती है। इसमें 3 राइडिंग मोड- इको, स्टैंडर्ड और पावर दिए हैं। पार्किंग और तंग जगहों पर कम गति से चलने में सहायता के लिए रिवर्स मोड और सीट के नीचे 24.5-लीटर का स्टोरेज मिलता है।

कीमत 

कितनी है स्कूटर की कीमत?

EC-06 स्कूटर में एक आंतरिक स्थायी चुंबक सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) लगी है, जो 4kWh की बैटरी से जुड़ी है। स्कूटर 6.7kW की अधिकतम पावर और 26Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम गति 79 किमी/घंटा है। बैटरी पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी दी गई है। मोटर और बैटरी IP67 मानकों के अनुरूप प्रमाणित हैं, जबकि अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को IP65 रेटिंग प्राप्त है। इस मॉडल की कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Advertisement