LOADING...
क्या MG की छोटी इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो से भी सस्ती होगी?
वूलिंग की एयर EV पर आधारित होगी MG सिटी EV (तस्वीरः वूलिंग)

क्या MG की छोटी इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो से भी सस्ती होगी?

Oct 12, 2022
12:47 pm

क्या है खबर?

टाटा टियागो EV भारतीय बाजार के EV सेगमेंट में गेम चेंजर साबित होती नजर आ रही है। 8.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर आने के कारण यह इलेक्ट्रिक कार लोगों को आकर्षित कर रही है। MG मोटर इंडिया भी इसी कीमत के आसपास अपनी नई सिटी EV के साथ दावेदारी पेश करने वाली है। रिपोर्ट्स हैं कि यह अगले साल पेश होगी और टाटा टियागो से सस्ती होगी। आइए जानें इस बारे में कंपनी का क्या कहना है।

जानकारी

वूलिंग एयर EV पर आधारित होगी MG सिटी EV

सिटी EV देश में MG मोटर की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। अप्रैल-जून 2023 के आसपास यह बिक्री के लिये उपलब्ध हो सकती है। गौरतलब है कि यह MG की सिस्टर कंपनी 'वूलिंग' की एयर EV पर आधारित दो दरवाजों वाली एक कॉम्पैक्ट सिटी कार होगी। इंडोनेशिया में यह कार पहले से ही उपलब्ध है। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह टियागो EV को टक्कर देगी, लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी।

जानकारी

MG ZS EV है देश में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार

MG ने भारत में इस साल ZS EV का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया था, जिसमें नए ADAS फीचर्स, रडार सेट-अप और 360-डिग्री कैमरा शामिल किये गए हैं। इसे भारत में पहली बार साल 2020 में लॉन्च किया गया था।

Advertisement

बयान

देश में अपना एक नया सेगमेंट बनाने पर MG मोटर का जोर

MG मोटर इंडिया के अध्यक्ष और MD राजीव चाबा ने कहा, "हम अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती कार का प्रस्ताव देने में विश्वास नहीं करते हैं, बल्कि हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को आधुनिक तकनीक के साथ अच्छी कीमत देना है। हम अपना खुद का एक सेगमेंट बनाने की और ध्यान दे रहे हैं और अपनी नई EV के माध्यम से हम शहरी यातायात के लिये सबसे अनोखी पहल की शुरुआत करेंगे।"

Advertisement

लक्ष्य

MG करेगी 60 प्रतिशत घरेलू माल का उपयोग

चाबा के अनुसार, आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स को भारत में ही बनाना जरूरी है। इसके लिये सबसे पहली शुरुआत EV बैटरी की असेंबलिंग स्थानीय रुप से करने से हो सकती है। MG पहले चरण में अपनी नई EV के उत्पादन में 60 प्रतिशत घरेलू माल का प्रयोग करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिये MG अपनी EVs में स्थानीय रूप से टाटा ऑटोकॉम्प द्वारा बने बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

MG की इस कॉम्पैक्ट सिटी कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान हाल ही में स्पॉट भी किया गया है। गौरतलब है कि इसे वूलिंग के ही GSEV प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसमें दो दरवाजों के साथ छोटी बॉडी स्टाइल होगी। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि इसे इंडोनेशिया में मौजूद मॉडल से कुछ अपडेट करके बनाया जाएगा, जो भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल होगी। खासतौर पर इसके बैटरी थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

Advertisement