LOADING...
सर्दियों में बाइक का पिकअप क्यों होता है कम? बेहतर परफॉर्मेंस के लिए करें ये उपाय
सर्दियों में बाइक का प्रदर्शन प्रभावित होता है

सर्दियों में बाइक का पिकअप क्यों होता है कम? बेहतर परफॉर्मेंस के लिए करें ये उपाय

Feb 02, 2026
09:06 pm

क्या है खबर?

सर्दी के दिनों में मोटरसाइकिल चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। बाइक स्टार्ट में परेशानी से लेकर पिकअप भी कम हो सकता है। इस मौसम में बाइक में पहले जैसी फुर्ती नहीं दिखाती है, जिससे नई राइडर परेशान हो जाते हैं। उन्हें ऐसा होने के पीछे की वजह समझ नहीं आती है। कम तापमान इसके प्रदर्शन का प्रभावित करता है। आइये जानते हैं आखिरकार ऐसा क्यों होता है और इसे आप किस तरह से ठीक कर सकते हैं।

इंजन 

इंजन पर पड़ता है यह असर 

सर्दियों में तापमान गिरने से बाइक में सबसे ज्यादा असर इंजन ऑयल और फ्यूल पर पड़ता है। ठंड में ये दोनों गाढ़े हो जाते हैं। ऑयल गाढ़ा होने से वह इंजन के सभी जरूरी पार्ट्स तक आसानी से नहीं पहुंच पाता। इसका नतीजा यह होता है कि इंजन स्मूथ तरीके से काम नहीं कर पाता और एक्सेलेरेशन सुस्त होता है। ठंड के मौसम में बाइक उतनी जल्दी प्रतिक्रिया नहीं करती है, जितनी गर्म मौसम में करती है।

वजह 

ये कारण भी प्रभावित करते हैं प्रदर्शन

ठंड के मौसम में बाइक के मैकेनिकल पार्ट्स में प्रतिरोध बढ़ जाता है, जिससे इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही, बैटरी भी ठंड में उतनी शक्तिशाली तरीके से काम नहीं करती है। इसके अलावा फ्यूल सिस्टम की प्रतिक्रिया भी थोड़ी धीमी हो सकता है। इनमें से एक या कई कारण मिलकर बाइक के पिकअप को कमजोर महसूस करवा सकते हैं। इससे बाइक उतनी तेजी से नहीं दौड़ती, जितना एक्सेलेरेशन किया गया है।

Advertisement

उपाय 

इन उपायों से दूर होगी परेशानी  

सही ग्रेड का इंजन ऑयल इस्तेमाल करके और बाइक को स्टार्ट करने के बाद थोड़ा वार्म-अप देना जरूरी होता है। इससे इंजन ऑयल सभी जरूरी पार्ट्स तक पहुंच जाता है और परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। बाइक को कवर्ड जगह पर पार्क करने से अगली बार स्टार्ट करने पर इंजन पर कम दबाव पड़ता है। समय-समय पर फ्लूइड लेवल और टायर प्रेशर चेक करने से भी पिकअप को बेहतर किया जा सकता है।

Advertisement