कौनसी थी दुनिया की पहली मोटरसाइकिल? जानिए कितनी थी उसकी रफ्तार
क्या है खबर?
दुनियाभर में आज-कल कम्यूटर से लेकर स्पोर्ट्स और कई तरह की प्रीमियम बाइक्स आ गई हैं। हर महीने भारत में लाखों की तादाद में बिक्री भी होती है। संकरे रास्तों, भीड़भाड़ और ट्रैफिक में बाइक से बेहतर परिवहन साधन नहीं है। कोई आने-जाने के लिए तो कोई हाइवे पर राइडिंग का शौक पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चलाता है। ऐसे में आपके मन में सवाल खड़ा हो सकता है कि दुनिया की पहली मोटरसाइकिल कौनसी थी और इसे किसने बनाया।
निर्माण
ऐसा था बाइक का इंजन
दुनिया की पहली मोटरसाइकिल का निर्माण 1885 में जर्मनी के इंजीनियर गोटलिब विल्हेम डेमलर ने किया था। इस मोटरसाइकिल का नाम डैमलर रेइटवेगन था, जिसका मतबल राइडिंग साइकिल होता है। इस मोटरसाइकिल को डैमलर फादर ऑफ साइकिल कहा करते थे। इससे पहले स्टीम इंजन वाली बाइक बन चुकी थी, लेकिन पेट्रोलियम पदार्थ से चलने वाली यह पहली बाइक थी, जिसमें दहन (कंबुस्शन) इंजन लगा था, जिसके भीतर पेट्रोलियम पदार्थ जलता था।
खासियत
इन खासियतों से लैस थी बाइक
डेमलर ने एक लकड़ी के साइकिल फ्रेम में 4-स्ट्रोक गैसोलीन-चालित इंजन लगाकर अपनी मोटरसाइकिल का निर्माण किया, जिसमें प्रणोदन के लिए पिछले पहिये को घुमाने के लिए एक पुली का उपयोग किया गया था। उनके नए वाहन का पहला सफल परीक्षण 10 नवंबर, 1885 को हुआ, जिसमें लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय की गई। पहली मोटरसाइकिल में लगाए गए ईंजन की क्षमता 0.5hp की थी और यह 600rpm पर 11 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती थी।