LOADING...
कब बदल देना चाहिए आपको पुराना हेलमेट? जान लें क्या आ जाती हैं खराबी
हेलमेट ज्यादा पुराना होने पर इसे बदल देना चाहिए

कब बदल देना चाहिए आपको पुराना हेलमेट? जान लें क्या आ जाती हैं खराबी

Mar 25, 2026
07:42 pm

क्या है खबर?

मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके साथ-साथ यह ट्रैफिक नियमों के हिसाब से भी अनिवार्य होता है। इसी को देखते हुए बाइक चलाने वाले हेलमेट जरूर लेते हैं, लेकिन एक बार खरीदने के बाद उसे तब तक इस्तेमाल करते हैं, जब तक वह पूरी तरह टूट ने जाए, जबकि दूसरी चीजों की तरह इसकी भी एक्सपायरी अवधि होती है। आइये जानते हैं कब आपको पुराना हेलमेट छोड़ देना चाहिए।

उम्र 

कितनी होती है हेलमेट की उम्र?

ज्यादातर सुरक्षा विशेषज्ञों और हेलमेट निर्माताओं के मुताबिक, एक हेलमेट की औसत उम्र 3-5 साल के बीच होती है। हेलमेट के अंदर व्हाइट कलर की एक फोम जैसी परत होती है जिसे एक्सपैंडेड पॉलीस्टाइरीन (EPS) कहते हैं। इसका काम दुर्घटना के दौरान सिर पर लगने वाले झटके को सोखना होता है। समय के साथ पसीने की एसिड, बालों के तेल और गर्मी की वजह से यह फोम सख्त हो जाता है, जिससे इसकी क्षमता कम हो जाती है।

क्षमता 

हेलमेट की क्षमता हो जाती है कमजोर

इसका बाहरी हिस्सा तेज धूप से धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। इससे उसकी झटकों को झेलने की ताकत कम हो जाती है। साथ ही बार-बार इस्तेमाल से फिटिंग ढीली हो जाती है। अगर, यह सिर पर सही तरीके से फिट नहीं है तो वह दुर्घटना के समय आपके निकल सकता है। हेलमेट ऊंचाई से गिरा या हादसे का शिकार हुआ है तो बदल दें। इसके अलावा 5 साल हो चुके हैं तो भी इससे छुटकारा पा लेना सही रहेगा।

Advertisement