LOADING...
इलेक्ट्रिक कार की धुलाई का तरीका है अलग, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक कार की धुलाई करते समय सावधानी नहीं बरतने पर नुकसान हो सकता है

इलेक्ट्रिक कार की धुलाई का तरीका है अलग, अनदेखी पड़ सकती है भारी

Mar 12, 2026
09:05 am

क्या है खबर?

पेट्रोल-डीजल की धुलाई घर पर करना आसान काम है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार का तरीका थोड़ा अलग होता है। इसके लिए आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। एहतियात नहीं बरती जाए तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। पानी और शैंपू से ICE कार चमक सकती है, लेकिन यही EV को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको उसे सर्विस सेंटर ले जाना पड़ सकता है। आइये जानते हैं इलेक्ट्रिक कार की धुलाई करते समय किन बातों का ध्यान रखें।

चार्जिंग पोर्ट

चार्जिंग पोर्ट को रखें सुरक्षित 

EV का चार्जिंग पोर्ट भी पेट्रोल गाड़ी के जैसे कवर होता है, लेकिन पानी की बूंदे जाने की जगह होती है। ऐसे में अगर, पाइप या जेट के प्रेशर से पानी अंदर घुस जाता है तो इससे नुकसान हो सकता है। EV के निचले हिस्से में बैटरी लगी होती है। इसे पानी से बचाने के लिए इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन पानी के तेज प्रेशर से नुकसान हो सकता है। थोड़ा-सा पानी भी स्पार्क पैदा कर सकता है।

मोटर 

मोटर को पानी के प्रेशर से बचाएं

दरवाजे के किनारे पर तेज प्रेशर से पानी केबिन के अंदर भर सकता है। इससे गाड़ी के अंदर डोर मैट गीली हो जाएगी। EV में बैटरी के तापमान को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के कुलिंग सिस्टम और वेंटिलेशन पॉइंट बनाए जाते हैं। ऐसे में गाड़ी के सामने वाले क्षेत्र में जोर से पानी मारना ठीक नहीं। इसमें इंजन की जगह मोटर होती है। ऐसे में प्रेशर से पानी मारने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

Advertisement