LOADING...
दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स लेगी सरकार? NHAI ने बताई सच्चाई
दो पहिया वाहनों से नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स

दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स लेगी सरकार? NHAI ने बताई सच्चाई

लेखन गजेंद्र
Jun 26, 2025
03:55 pm

क्या है खबर?

चार पहिया वाहनों को टोल टैक्स में राहत देने के बाद खबर आई कि केंद्र सरकार अब दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलेगी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। अब सरकार ने इसको लेकर अपनी सफाई दी है कि ऐसी कोई भी योजना प्रस्तावित नहीं है और न ही सरकार इसे लागू करने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 'फैक्टचेक' करते हुए इस गलतफहमी को लेकर एक्स पर सफाई दी है।

जवाब

NHAI ने क्या कहा?

NHAI ने एक्स पर लिखा, 'फैक्टचेक: मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। NHAI यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है। फेक न्यूज।' बताया जा रहा था कि 15 जुलाई से सरकार दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूल करेगी।

निंदा

नितिन गडकरी ने निंदा की

इस खबर की केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

नितिन गडकरी ने खबर को भ्रामक बताया

Advertisement