NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / #NewsBytesExplainer: हीरो स्प्लेंडर प्लस की देश में है जबरदस्त मांग, जानिए इसकी कहानी 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: हीरो स्प्लेंडर प्लस की देश में है जबरदस्त मांग, जानिए इसकी कहानी 
    जानिए स्प्लेंडर बाइक की कहानी (तस्वीर: हीरो)

    #NewsBytesExplainer: हीरो स्प्लेंडर प्लस की देश में है जबरदस्त मांग, जानिए इसकी कहानी 

    लेखन अविनाश
    Oct 13, 2023
    09:19 am

    क्या है खबर?

    हीरो मोटोकॉर्प एक दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है और कंपनी की स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।

    इस बाइक को 29 साल पहले लॉन्च किया गया था और अब तक देश में इसकी करोड़ों यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। देश में हीरो की सफलता में इस दोपहिया वाहन का अहम योगदान है।

    आइये जानते हैं भारत में इस बाइक का सफर कैसा रहा है और इसे कब-कब अपडेट किया गया।

    लॉन्च

    1994 में लॉन्च हुई थी हीरो स्प्लेंडर 

    हीरो मोटोकॉर्प ने अपने हीरो स्प्लेंडर को साल 1994 में लॉन्च किया था। उस समय कंपनी इस बाइक को होंडा के साथ मिलकर बनाती थी। इस बाइक की बिक्री हीरो होंडा स्प्लेंडर नाम से लॉन्च किया था।

    यह लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकती थी। उस वक्त इसकी कीमत 42,000 रुपये रखी गई। लोगों को यह बाइक काफी पसंद आई।

    यह बाइक यामाहा RX100 को टक्कर देने में सक्षम थी।

    अपडेट

    कब-कब अपडेट हुई यह बाइक? 

    लॉन्च होने के बाद 2004 में इस बाइक को पहला अपडेट मिला और इसमें अधिक प्रीमियम लुक के साथ स्प्लेंडर प्लस वेरिएंट में लॉन्च किया। अपडेट होने के बाद यह बाइक और तेजी से बिकने लगी।

    2005 में कंपनी ने इसे सुपर स्प्लेंडर वेरिएंट में लॉन्च किया। इसमें लुक को अपडेट किया गया। बाद में 2011 में कंपनी ने इसकी चौथी जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया, वहीं 2020 में इसे नए BS6 वर्जन में लॉन्च किया।

    बिक्री

    12 करोड़ से ज्यादा बिक चूका है यह मॉडल 

    हीरो के स्प्लेंडर बाइक ने 29 साल में 12 करोड़ यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। 1994 में लॉन्च हुए इस बाइक की 55,000 यूनिट्स बिक्री में 1 साल का समय लगा।

    इसके बाद बाइक ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अगली 10 लाख यूनिट्स महज 3 साल में बिक गईं। कंपनी को इसकी पहली एक करोड़ यूनिट बेचने में 12 साल लगे, जबकि बाद की 11 करोड़ यूनिट महज 17 साल में बिक गईं।

    लुक

    कैसा है हीरो स्प्लेंडर प्लस का लुक? 

    नई हीरो स्प्लेंडर प्लस को चार टॉर्नेडो ग्रे, स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक और पर्ल व्हाइट रंगों के विकल्प में उतारा गया है।

    डिजाइन की बात करें तो इसके बॉडी पर ग्राफिक्स, LED हाई इंटेसिटी पोजीशन लैंप (HIPL), सिंगल पीस सीट्स, ऐरो हेड मिरर और LED टेललाइट्स दिए गए हैं।

    इसके अलावा बाइक में दिए गए साइड कट डिजाइन इसे बेहद ही दमदार लुक प्रदान करते हैं।

    इंजन

    इंजन के बारे में मिली है ये जानकारी

    लेटेस्ट बाइक अपने ड्यूरेबल इंजन के कारण जानी जाती है। इस बाइक को 97.2cc के एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ लाया गया है जो 7.9bhp की पावर और 8.05Nm का पीक टार्क जनरेट करता है।

    इस इंजन को हीरो के i3S इंजन स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ जोड़ा गया है। वहीं, ट्रांसमिशन को सरल बनाने के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

    फीचर्स

    बाइक में दिए गए हैं ये फीचर्स

    सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए स्प्लेंडर प्लस बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

    ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे और पीछे की तरफ 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है।

    कंपनी ने इसे ट्यूबलेस टायर के साथ उतारा है। नए फीचर्स के तौर पर इसमें डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल कंसोल को शामिल किया गया है। इस बाइक का व्हीलबेस 1236mm है।

    जानकारी

    इस कीमत पर लॉन्च हुई है बाइक

    भारत में नई स्प्लेंडर प्लस को बाइक को 72,900 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही हीरो इस बाइक पर पांच साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #NewsBytesExplainer
    हीरो मोटोकॉर्प
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट बाइक

    ताज़ा खबरें

    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग को क्यों नकार रहा चीन? चंद्रयान-3
    #NewsBytesExplainer: मनोज झा के 'ठाकुर का कुआं' कविता पढ़ने को लेकर बिहार में क्या विवाद? राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के क्यों उतर रही भाजपा? भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: खालिस्तान आंदोलन के भारत से निकलकर कनाडा और दूसरे देशों में फैलने की कहानी  खालिस्तान

    हीरो मोटोकॉर्प

    हीरो मोटोकॉर्प की नई नाइटस्टर 440 बाइक हुई ट्रेडमार्क, हार्ले डेविडसन X440 पर होगी आधारित  आगामी बाइक्स
    हीरो ने बंद की एक्सट्रीम 200S 2V बाइक, वेबसाइट से हटाया  लेटेस्ट बाइक
    हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष पवन मुंजाल की कितनी है संपत्ति? बिज़नेस
    हीरो करिज्मा XMR बाइक की पेटेंट तस्वीरें हुईं लीक, डिजाइन का हुआ खुलासा  लेटेस्ट बाइक

    दोपहिया वाहन

    आइकॉनिक बाइक: क्लासिक रेसिंग बाइक के शौकीनों की पसंद रही है जावा 350 ट्विन  जावा बाइक
    होंडा SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत?  होंडा
    बजाज पल्सर N150 बाइक भारत में लॉन्च, इन सुविधाओं के साथ दी दस्तक बजाज
    रॉयल एनफील्ड बॉबर 350 पर चल रहा काम, पिलियन सीट के साथ आई नजर रॉयल एनफील्ड बाइक

    लेटेस्ट बाइक

    एब्जो VS01 इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में दौड़ती है 180 किलोमीटर, जानिए इसकी खासियत  इलेक्ट्रिक बाइक
    कावासाकी निंजा ZX 4R बाइक लॉन्च, अक्टूबर में शुरू होगी डिलीवरी  कावासाकी मोटर्स इंडिया
    यामाहा के चुनिंदा दोपहिया वाहन मोटो GP एडिशन में लॉन्च, जानिए क्या है नया  यामाहा
    एमएक्स मोटो ने लॉन्च की mX9 इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए इसके फीचर्स  इलेक्ट्रिक बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025