NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी ये 5 बेहतरीन गाड़ियां  
    ऑटो

    महिंद्रा करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी ये 5 बेहतरीन गाड़ियां  

    महिंद्रा करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी ये 5 बेहतरीन गाड़ियां  
    लेखन अविनाश
    Mar 23, 2023, 10:45 am 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी ये 5 बेहतरीन गाड़ियां  
    महिंद्रा करेगी अपनी पोर्टफोलियो का विस्तार (तस्वीर: महिंद्रा)

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए जल्द ही कुछ नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपनी महिंद्रा XUV400 लॉन्च किया था। वहीं महिंद्रा थार 5-डोर, बोलेरो निओ प्लस, eKUV 100 और e20 NXT जैसी गाड़ियां अभी पाइपलाइन में हैं। आइये जानते हैं इन गाड़ियों को कब लॉन्च किया जा सकता है और इनमें क्या कुछ मिलने वाला है।

    महिंद्रा थार 5-डोर: कीमत करीब 13 लाख से शुरू 

    महिंद्रा थार देश में उपलब्ध कंपनी की बेहतरीन गाड़ी है। यह 3-डोर वेरिएंट में आती है। अब कंपनी इस कार को पांच दरवाजों और 7-सीटर केबिन के साथ लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। थार 5-डोर वेरिएंट के व्हीलबेस को बढ़ा दिया गया है। इस वजह से इसकी ऑफ-रोडिंग कैपबिलिटी में भी थोड़ी कमी आ सकती है। इसे इसी साल जून में लॉन्च किया जा सकता है।

    बोलेरो नियो प्लस: कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू 

    महिंद्रा जल्द ही अपनी बोलेरो निओ SUV को नए प्लस वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नए निओ प्लस वेरिएंट को नए 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 7-सीटर और 9-सीटर केबिन के विकल्प में लॉन्च करेगी। इस गाड़ी का डिजाइन महिंद्रा TUV00 के समान है। इसमें तराशा हुआ हुड, क्रोम के साथ ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और एडजस्टेबल LED हेडलाइट्स दिए जा सकते हैं। इसे दिसंबर 2023 तक लॉन्च किया जायेगा।

    महिंद्रा eKUV 100: कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू 

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार eKUV100 की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। कंपनी इसे 2024 में लॉन्च करने की योजना बना रही है। बाकी इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही रेडिएटर के नहीं होने के कारण इसमें एक बंद फ्रंट ग्रिल है। 5.9kWh का बैटरी पैक होगा, जो 54bhp तक की पावर और 120 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। दावा किया जा रहा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 147 किमी तक की रेंज दे सकती है।

    महिंद्रा e20 NXT: कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू 

    महिंद्रा e20 NXT कंपनी की e20 कार का अपडेटेड वेरिएंट है। इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। इस कार की लंबाई 3280mm, चौड़ाई 1514mm और व्हीलबेस 1958 mm है। इस गाड़ी में बुल हॉर्न LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, नए डिजाइन के आकर्षक अलॉय-व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिंगल चार्ज में यह 140 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

    महिंद्रा XUV500: कीमत करीब 20 लाख रुपये से शुरू 

    महिंद्रा अपनी XUV500 को एक बार फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी को 2011 में पहली बार लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी ने भारतीय बाजार में खूब धूम मचाई। लॉन्च के बाद से अब तक कार को दो बड़े अपडेट भी मिले। हालांकि, 2021 में महिंद्रा XUV700 के लॉन्च के बाद ही इस गाड़ी का उत्पादन बंद कर दिया गया। महिंद्रा इस गाड़ी को अगले साल लॉन्च करने वाली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार

    इलेक्ट्रिक वाहन

    भारत में 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, जानिए कौन-सा राज्य सबसे आगे  इलेक्ट्रिक कार
    बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए वोल्टअप ने BSNL से की साझेदारी EV चार्जिंग स्टेशन
    फोर्ड लेकर आ रही नई एक्सप्लोरर इलेक्ट्रिक SUV, जानिए इसकी खासियत   फोर्ड मोटर्स
    महिंद्रा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए जुटाएगी 10,747 करोड़ रुपये महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    नौसेना की कार रैली में शामिल होंगी महिंद्रा की 12 कारें, जानिए उद्देश्य    भारतीय नौसेना
    महिन्द्रा बना चुकी है 1.4 करोड़ से ज्यादा वाहन, जानिए कंपनी का इतिहास  आनंद महिंद्रा
    टाटा मोटर्स ने सख्त उत्सर्जन नियमों के लिए अपडेट किए अपने यात्री वाहन टाटा मोटर्स
    महिंद्रा थार RWD की कीमतों में बढ़ोतरी, 50,000 रुपये महंगा हुआ LX मॉडल   ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा की कारें

    मार्च में इन कारों पर मिल रहा शानदार ऑफर, जानिये किस पर कितनी छूट?  सिट्रॉन
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही 70,000 रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार

    चंडीगढ़: बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही युवती को टक्कर मारकर गाड़ी फरार, अस्पताल में भर्ती चंडीगढ़
    महिंद्रा थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट पर चल रहा काम, 9 जनवरी को होगी लॉन्च महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार और BMW 7-सीरीज समेत जनवरी 2023 में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां MG मोटर्स
    महिंद्रा थार का किफायती टू-व्हील ड्राइव वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग शुरू महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023