NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा की XUV500 अब भारत में बंद, XUV700 ने किया रेप्लस
    अगली खबर
    महिंद्रा की XUV500 अब भारत में बंद, XUV700 ने किया रेप्लस
    भारत में अब नहीं बिकेगी महिंद्रा XUV500

    महिंद्रा की XUV500 अब भारत में बंद, XUV700 ने किया रेप्लस

    लेखन अविनाश
    Nov 04, 2021
    11:11 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा ने भारत में अपनी XUV500 कार के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है।

    कंपनी ने इस कार को साल 2011 में लॉन्च किया था और इसमें भारतीय बाजार में खूब धूम मचाई।

    लॉन्च के बाद से अब तक कार को दो बड़े अपडेट भी मिले।

    लगभग दस साल पुराने इस चार पहिया वाहन का लुक बेहद आकर्षक है और कई सुविधाओं के साथ अपमार्केट केबिन के साथ आज भी यह सड़कों पर दौड़ रही है।

    रिप्लेस

    महिंद्रा की XUV700 लेगी इस कार की जगह

    महिंद्रा ने भारत में अपनी XUV500 को हाल ही में लॉन्च हुई XUV700 से रिप्लेस किया है।

    गौरतलब है कि लॉन्च के बाद से ही XUV700 की जबरदस्त डिमांड चल रही है और इस वजह से कार का वेटिंग पीरियड भी अधिक है।

    भले की कंपनी ने XUV500 को अब नहीं बेचेगी, लेकिन अब भी डीलरशिप पर इस वाहन के पार्ट्स मिलेंगे और इनकी सर्विस भी प्रदान की जाएगी।

    डिजाइन

    कैसा है महिंद्रा XUV500 का डिजाइन?

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV500 में मस्कुलर बोनट, क्रोमेड ग्रिल, चौड़ा एयर डैम, LED DRLs के साथ स्लीक हेडलाइट्स और सिल्वर स्किड प्लेट दिए गए हैं।

    इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट डिजाइन, इंडिकेटर-माउंटेड ORVM और 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    आपको बता दें पीछे की तरफ विंडो वाइपर, रैप-अराउंड टेललैंप्स, और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं जो कार के लुक को बेहद आकर्षक बनाते हैं।

    इंजन

    XUV500 में दिया गया है दो इंजनों का विकप्ल

    महिंद्रा XUV500 में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 152.87hp की पावर और 360Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। कार में 2.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भोई मिलता है जो 139hp की पावर और 320Nm का टार्क जनरेट करता है।

    केबिन में सिंगल-पैन सनरूफ, 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, USB चार्जर, पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल के साथ एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ एक बड़ा केबिन दिया गया है।

    डिजाइन

    कैसा है महिंद्रा XUV700 का डिजाइन?

    कार के डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV700 में नया ग्रिल डिजाइन, बड़े C-आकार के DRL के साथ नई हेडलाइट्स जो बंपर तक आती हैं, बड़े टेल-लाइट्स, ट्विन फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स और साथ ही स्मार्ट डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

    पीछे की तरफ एक रूफ माउंटेड एंटेना, विंडो वाइपर और LED टेललाइट्स दिए गए हैं जो कार को आकर्षक लुक प्रदान करते है।

    कंपनी के नए लोगो के साथ लॉन्च होने वाला महिंद्रा XUV700 पहला मॉडल है।

    फीचर्स

    महिंद्रा XUV700 के फीचर्स

    महिंद्रा XUV700 में पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर और 7-सीटर प्रीमियम केबिन, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दिए गए हैं।

    कार में डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। कार के डीजल मॉडल में 2.0 लीटर वाले 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन मिलेगा है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, सात एयरबैग, EBD के साथ ABS और स्मार्ट पायलट असिस्टेंस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    जानकारी

    क्या है इन दोनों गाड़ियों की कीमत?

    महिंद्रा XUV700 की शुरूआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं भारत में महिंद्रा XUV500 की शुरूआती कीमत 15.56 लाख और इसके टॉप मॉडल की कीमत 20.07 लाख रुपये है। (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारें
    लेटेस्ट कार
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    ऑटोमोबाइल

    XUV700 के लिए नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, जनवरी तक होगी 14,000 यूनिट्स की डिलीवरी महिंद्रा एंड महिंद्रा
    TVS अपाचे 200 की तुलना में कितनी दमदार है बजाज पल्सर 250? बजाज
    नवंबर में भारतीय बाजार में आ रही ये पांच शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट फॉक्सवैगन की कारें
    दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक को देखकर रह जायेंगे दंग, जानिए कैसे चलती है जापान

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा ने बढ़ाये अपनी SUV कारों के दाम, जानिए नई कीमतें कार
    महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर भारत की खबरें
    महिंद्रा ने लॉन्च किया बोलेरो का नया नियो मॉडल, कीमत 8.5 लाख रुपये से शुरू ऑटोमोबाइल
    15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV700, कई नए फीचर्स हुए हैं शामिल भारत की खबरें

    लेटेस्ट कार

    सामने आई नई पीढ़ी की टोयोटा अवांजा की तस्वीरें, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा XUV 900 के बारे में सामने आई हैं अब तक ये बातें ऑटोमोबाइल
    ऑडी की नई Q5 फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू, जानिए कब होगी लॉन्च ऑडी कार
    MG एस्टर का सैवी वेरिएंट लॉन्च, कीमत 15.78 लाख रुपये ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV700

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV700, मिलेंगे ये फीचर्स भारत की खबरें
    महिंद्रा XUV700 में मिलेगा नई तरह का सेफ्टी अलर्ट मोड, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    स्मार्ट फिल्टर टेक्नॉलॉजी फीचर के साथ लॉन्च होगी XUV700 ऑटोमोबाइल
    लीक हुआ महिंद्रा XUV700 का पूरा लुक, नया रंग और डिजाइन आया सामने भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025