NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं होंडा, टाटा मोटर्स और जीप की ये गाड़ियां
    अगली खबर
    हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं होंडा, टाटा मोटर्स और जीप की ये गाड़ियां
    हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही टाटा कर्व (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

    हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं होंडा, टाटा मोटर्स और जीप की ये गाड़ियां

    लेखन अविनाश
    Dec 10, 2022
    07:00 am

    क्या है खबर?

    पिछले एक साल में भारतीय बाजार में कई नई मिड साइज SUVs लॉन्च हुई हैं। फॉक्सवैगन अपनी ने कुशाक और टाइगुन को लॉन्च किया था, वहीं MG मोटर इंडिया की एस्टर SUV भी पेश हुई थी।

    ये SUVs इस सेगमेंट-लीडर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देती हैं।

    अब खबर है कि देश की दिग्गज ऑटो कम्पनियां टाटा मोटर्स, होंडा, जीप और रेनो भी इस सेगमेंट में जल्दी ही नई गाड़ियां लॉन्च कर सकती हैं।

    #1

    होंडा HR-V: कीमत लगभग 15 लाख रुपये से शुरू

    हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए होंडा जल्द ही एक दमदार SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

    इस समय कंपनी अपनी नई SUV पर काम कर रही है और इसे अगले साल तक भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, यह होंडा HR-V SUV हो सकती है जिसे कुछ हफ्तों पहले स्केच इमेज के जरिए पेश किया गया था। इसमें हाइब्रिड सिस्टम वाला 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जा सकता है।

    #2

    टाटा कर्व: कीमत लगभग 15 लाख रुपये से शुरू

    टाटा मोटर्स ने पिछले महीने अपनी कर्व कॉन्सेप्ट SUV को पेश किया था। इसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। डिजाइन के मामले में नई टाटा कर्व कोसेप्ट EV SUV में एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है, जिससे टाटा के पारंपरिक ग्रिल डिजाइन को हटा दिया गया है।

    कर्व EV एक बार चार्ज करने पर 400 से 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    #3

    जीप एवेंजर: कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शरू

    जीप एवेंजर को हाल ही में यूरोपीय बाजारों में पेश किया गया था और वर्तमान में यह कंपनी की सबसे सस्ती SUV है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

    जो ग्राहक प्रीमियम और लेटेस्ट फीचर्स वाली कार की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह गाड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

    SUV को 1.2L GSE टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।

    #4

    रेनो डस्टर: कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू

    रेनो अपनी डस्टर के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही है। कंपनी इसे अगले साल भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग 2024 में होगी।

    नई डस्टर में 7-सीटर केबिन मिलेगा, जो पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होगा।

    रेनो, निसान के साथ मिलकर खास CMF-B प्लेटफॉर्म भी बना रही है, जिसके लिए कंपनी लगभग 4,000 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है। देश में यह गाड़ी हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हुंडई क्रेटा
    आगामी SUV
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हुंडई क्रेटा

    हुंडई ने अपनी SUV क्रेटा और वेन्यू के दाम बढ़ाए, जानें नई कीमत भारत की खबरें
    सितंबर में लॉन्च होंगी ये दो गाड़ियां, हुंडई क्रेटा से करेंगी मुकाबला फॉक्सवैगन की कारें
    हुंडई क्रेटा के मुकाबले में फॉक्सवैगन ने उतारी टाइगुन SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स भारत की खबरें
    हुंडई क्रेटा का वेटिंग पीरियड बढ़ा, बेस वेरिएंट के लिए नौ महीने तक करना होगा इंतजार हुंडई मोटर कंपनी

    आगामी SUV

    वोल्वो की सबसे सुरक्षित कार होगी EX90 इलेक्ट्रिक, नवंबर में देगी दस्तक इलेक्ट्रिक वाहन
    किआ कैरेंस और मारुति अर्टिगा जैसी MPVs पर चल रहा 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड मारुति सुजुकी
    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का 4WD वेरिएंट हुआ बंद, अब मिलेगा नया 2WD वेरिएंट क्रैश टेस्ट
    26 सितंबर को देश में लॉन्च होगी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी

    लेटेस्ट कार

    टियागो कार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही टाटा मोटर्स, जल्द होगी लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    अपनी पहली SUV की लॉन्चिंग की तैयारी में होंडा, डीलरशिप को भी करेगी अपग्रेड होंडा मोटर कंपनी
    2024 फोर्ड मस्टैंग नये दमदार लुक के साथ आई सामने, जानें क्या हैं नये फीचर्स? फोर्ड मोटर्स
    BMW की ऑफ रोड ड्यून टैक्सी का वीडियो आया सामने, दिखी इलेक्ट्रिक पावर इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025