Page Loader
अल्ट्रावाॅयलेट F77 अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देगी दस्तक, गजब की है रेंज
अल्ट्रावाॅयलेट F77 को इटली के मिलान में होने वाले EICMA ट्रेड शो में पेश किया जाएगा (तस्वीर: अल्ट्रावाॅयलेट)

अल्ट्रावाॅयलेट F77 अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देगी दस्तक, गजब की है रेंज

Oct 31, 2023
02:17 pm

क्या है खबर?

भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप अल्ट्रावाॅयलेट अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक F77 को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने जा रही है। अल्ट्रावाॅयलेट F77 का इंटरनेशनल-स्पेक मॉडल 7 से 12 नवंबर तक इटली के मिलान में आयोजित होने वाले EICMA ट्रेड शो में शोकेस किया जाएगा। इस दौरान इसे यूरोपीय बाजारों के लिए लॉन्च किया जाएगा। यह भारतीय-स्पेक से कितना अलग होगा, इसका खुलासा कार्यक्रम में ही होगा। इस दौरान नया प्लेटफॉर्म और तकनीक भी प्रदर्शित की जाएगी।

फीचर 

F77 इलेक्ट्रिक बाइक में मिलते हैं ये फीचर 

अल्ट्रावाॅयलेट F77 बाइक को भारत में पिछले साल नवंबर में लाॅन्च किया गया था। यह एक फुली फेयर्ड इलेक्ट्रिक बाइक है, जो स्पोर्टी लुक में आती है, जिसे स्टील-एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक स्टेप-अप सिंगल-पीस सीट और ट्राइएंगल हेडलाइट और LED लाइटिंग सेटअप मिलता है। बाइक में 5.0-इंच का रंगीन TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो GPS और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट करता है।

राइडिंग रेंज 

सिंगल चार्ज में देती है 307 किलोमीटर तक की रेंज

अल्ट्रावॉयलेट F77 के भारतीय मॉडल में 10.3kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसे PMS मोटर से जोड़ा गया है, जो 38.8hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 307 किलोमीटर तक की रेंज देती है और 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 2.9 सेकेंड का समय लेती है। इसे 140 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ाया जा सकता है। इस दोपहिया वाहन की शुरुआती कीमत 3.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।