NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अल्ट्रावॉयलेट F77: भारत की पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 307 किलोमीटर
    अगली खबर
    अल्ट्रावॉयलेट F77: भारत की पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 307 किलोमीटर
    सिंगल चार्ज में 307 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी अल्ट्रावॉयलेट F77 (तस्वीर: अल्ट्रावॉयलेट)

    अल्ट्रावॉयलेट F77: भारत की पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 307 किलोमीटर

    लेखन अविनाश
    Nov 24, 2022
    03:13 pm

    क्या है खबर?

    बेंगलुरू के इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप अल्ट्रावॉयलेट देश में एक नई इलेक्ट्रिक बाइक अल्ट्रावॉयलेट F77 लॉन्च कर दिया है।

    यह भारत की पहली हाई-परफॉर्मेंस वाली फुली फेयर्ड इलेक्ट्रिक बाइक है। F77 को स्पोर्टी लुक मिला है और यह सिंगल चार्ज में 307 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

    बता दें कि 2019 में इस बाइक की पहली झलक दिखाई गई थी। वहीं, इसकी बुकिंग पिछले महीने ही शुरू हुई थी।

    आइये इस बाइक के बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है अल्ट्रावॉयलेट F77 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो अल्ट्रावॉयलेट F77 स्टील-एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है।

    यह एक फुली फेयर्ड बाइक है, जिसमें आक्रामक राइडिंग पोस्चर है। इसमें एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक स्टेप-अप सिंगल-पीस सीट और एक ट्राइएंगल हेडलाइट भी है।

    बाइक में 5.0-इंच का रंगीन TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो GPS और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट करता है। वहीं बाइक में पूरी तरह से LED लाइटिंग सेटअप और अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    पावरट्रेन

    पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    अल्ट्रावॉयलेट F77 बाइक 10.3kWh के बैटरी पैक से जुड़ी है। साथ ही इसमें PMS मोटर भी है, जो 38.8hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, यह इलेक्ट्रिक बाइक 307 किमी तक की रेंज देगी।

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 2.9 सेकंड का समय लगता है। वहीं, यह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से भी चलने में सक्षम है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस है बाइक

    F77 इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक खास मोबाइल ऐप को भी बनाया गया है, जो स्मार्ट वॉच से भी चलाई जा सकेगी।

    यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग, बाइक ट्रैकिंग और कई अन्य सुविधाओं के साथ एक स्मार्ट और कनेक्टेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।

    इसमें तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। साथ ही यह बाइक दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ABS से लैस है।

    सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

    जानकारी

    क्या है इस बाइक की कीमत?

    भारत में अल्ट्रावॉयलेट F77 को 3.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। यह KTM 200 ड्यूक, बजाज डोमिनार 400, BMW G 310R जैसी स्पोर्टी और शानदार बाइक्स के साथ मुकाबला करेगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मैटर एनर्जी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पेश कर दी है। इसे अगले साल लॉन्च किया जायेगा और इसकी बुकिंग और डिलीवरी 2023 में होगी।

    इस इलेक्ट्रिक बाइक को स्पोर्टी डिजाइन मिला है। इसे बिना चाबी के संचालित किया जायेगा। इसमें ऑल LED-लाइटिंग सेटअप को जोड़ा गया है।

    इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर को भी जोड़ा गया है, जो प्रति चार्ज 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    अल्ट्रावॉयलेट बाइक
    इलेक्ट्रिक बाइक
    बाइक न्यूज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इलेक्ट्रिक वाहन

    लोगों को पसंद आ रही टाटा टियागो EV, मात्र एक दिन में बुक हुई 10,000 कार ऑटोमोबाइल
    पावरफुल बैटरी के साथ BYD अट्टो-3 हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 521 किलोमीटर ऑटोमोबाइल
    क्या MG की छोटी इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो से भी सस्ती होगी? कार न्यूज
    BYD अट्टो-3 बनाम MG ZS EV: कौनसी इलेक्ट्रिक कार होगी आपके लिये बेहतर? MG की कारें

    अल्ट्रावॉयलेट बाइक

    जल्द आ रही भारत की पहली हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक अल्ट्रावॉयलेट F77, टीजर वीडियो जारी इलेक्ट्रिक वाहन

    इलेक्ट्रिक बाइक

    भारत में लॉन्च हुई 200 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज वाली ओबेन रोर इलेक्ट्रिक बाइक ऑटोमोबाइल
    जल्द लॉन्च होगी 200 किमी की स्पीड से चलने वाली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    बीते वर्ष इन 5 कंपनियों ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ऑटोमोबाइल
    दिल्ली सरकार का नया मसौदा, सभी कैब एग्रीगेटर्स को 25 प्रतिशत EV का करना होगा इस्तेमाल दिल्ली

    बाइक न्यूज

    रेट्रो लुक के साथ लॉन्च हुई कीवे SR125 बाइक, कीमत 1.19 लाख रुपये दोपहिया वाहन
    BMW G 310 GS बनाम जोंटेस 350T: कौनसी बाइक है बेहतर विकल्प? मोटरसाइकिल
    डुकाटी पैनिगेल V4 R हुई लॉन्च, 241hp की पावर रखती है यह सुपरबाइक डुकाटी
    2022 कोलोन इंटरमोट शो में पेश हुई एंट्री-लेवल स्ट्रीटफाइटर कीवे MBP F125 मोटरसाइकिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025