Loading...
ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 बाइक की बुकिंग शुरू, इतने रुपये देकर करें बुक
ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 की बुकिंग शुरू

ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 बाइक की बुकिंग शुरू, इतने रुपये देकर करें बुक

Dec 06, 2021
12:00 pm

क्या है खबर?

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी आगामी टाइगर स्पोर्ट 660 एडवेंचर बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है। इच्छुक ग्राहक इसे 50,000 रुपये की टोकन मनी देकर प्री-बुक कर सकते हैं। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप से बुक किया जा सकता है और माना जा रहा है भारत में यह टाइगर 850 स्पोर्ट मॉडल की जगह लेगी।

डिजाइन

डिजाइन मे किये गए हैं कई अपडेट्स

डिजाइन की बात करें तो टाइगर स्पोर्ट 660 बाइक ब्रांड की बहुचर्चित ट्राइडेंट 660 बाइक पर आधारित होगी, लेकिन इसके लुक में कई जरूरी बदलाव किये गए हैं।

इसे स्टील फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें ट्विन-पॉड हेडलैंप क्लस्टर, सिंगल-पीस सीट और अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ एक आक्रामक डिजाइन दिया गया है।

बाइक को फुल-LED सेटअप, एक डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल कंसोल, उभरी हुई पारदर्शी विंडस्क्रीन और 17-इंच के मिक्स्ड मेटल अलॉय-व्हील्स भी दिए गए हैं।

इंजन

ट्राइडेंट 660 की तरह होगा इंजन पावर

ट्रायम्फ की सभी बाइक्स अपने दमदार इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।

ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 में ट्राइडेंट 660 बाइक की तरह 660cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।

यह इंजन 10,250rpm पर 80hp की पावर और 6,250rpm पर 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

इस बाइक में लंबी ट्रैवल सस्पेंश के साथ दो राइडिंग मोड- रोड और रेन भी हैं।

ADVERTISEMENT

सेफ्टी फीचर्स

राइडर की सुरक्षा के लिए मिलेंगे ड्यूल चैनल ABS

बाइक को सड़कों पर बेहतर संचालन के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल से लैस किया गया है।

वहीं, राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 के फ्रंट व्हील पर डुअल डिस्क ब्रेक और रियर व्हील पर सिंगल डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे।

बाइक में डुअल-चैनल ABS दिए जाने की भी संभावना है।

बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

ADVERTISEMENT

कीमत

क्या होगी कीमत?

ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 बाइक की लॉन्चिंग की तारीख फिलहाल कंपनी ने सामने नहीं लाई है, लेकिन इसे कुछ हफ्तों में लॉन्च किये जाने की संभावना है।

बाइक को बाइक तीन डुअल-टोन कलर ऑप्शन- ग्रेफाइट सफायर ब्लैक, ल्यूसर्न ब्लू सफायर ब्लैक और कोरोसी रेड ग्रेफाइट के साथ 8.50 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं, लॉन्चिंग के बाद यह कावासाकी वर्सेस 650, इंडियन FTR 1200 और सुजुकी V-स्ट्रोम 650 जैसी मोटरसाइकिलों के साथ मुकाबला करेगी।

जानकारी

दो लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिलें भी ला रही ट्रायम्फ

टाइगर स्पोर्ट 660 बाइक के अलावा ट्रायम्फ भारत में दो लिमिटेड एडिशन बाइक्स भी ला रही है। इसमें स्ट्रीट ट्विन EC1 मोटरसाइकिल और रॉकेट 3 R मॉडल के 221 स्पेशल एडिशन शामिल है।

ये दोनों ही मोटरसाइकिलें सिर्फ एक साल के लिए पेश की जाएंगी और सीमित संख्या में बनाई जाएंगी।

आपको बता दें कि ये बाइक्स गोल्ड लाइन एडिशन लाइन-अप के तहत आ रही है और 2022 तक भारत में लॉन्च हो जाएंगी।

ADVERTISEMENT