
ट्रायम्फ स्पीड T4 काे मिला बाजा ऑरेंज रंग विकल्प, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
ट्रायम्फ ने स्पीड T4 बाइक के लिए एक नया रंग विकल्प पेश किया है। अब यह मोटरसाइकिल बाजा ऑरेंज पेंट स्कीम के साथ उपलब्ध है।
नया विकल्प बाइक को चमकदार रंग देता है, जो ईंधन टैंक पर ऑरेंज और ग्रे रंग में समाप्त होता है, जिसे व्हाइट पट्टी से विभाजित किया है।
इसके अलावा यह मौजूदा कैस्पियन ब्लू/पर्ल मेटैलिक व्हाइट, लावा रेड ग्लॉस/पर्ल मेटैलिक व्हाइट, फैंटम ब्लैक/पर्ल मेटैलिक व्हाइट और फैंटम ब्लैक/स्टॉर्म ग्रे में भी बिकेगी।
फीचर
इन सुविधाओं से लैस है स्पीड T4
नया रंग जोड़ने के अलावा ट्रायम्फ स्पीड T4 में अन्य कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें मौजूदा मॉडल के समान गोल LED हेडलाइट, गोल मिरर और मैट फिनिश एग्जॉस्ट और 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
लेटेस्ट बाइक में आरामदाय यात्रा के लिए मोटे फोम वाली सीट, हाई-प्रोफाइल रेडियल टायर, एडजस्टेबल ब्रेक, क्लच लीवर और सेमी-डिजिटल क्लस्टर जैसी सुविधाएं भी हैं।
इस मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल और फ्रंट सस्पेंशन सेटअप पर गोल्ड फिनिश नहीं मिलता है।
कीमत
कितनी है नए रंग विकल्प की कीमत?
स्पीड T4 के नए रंग विकल्प में मौजूदा मॉडल के समान 398cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है, जो 7,000rpm पर 30.6bhp की पावर और 5,000rpm पर 36Nm का टॉर्क देता है।
इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक यूनिट दी है, जबकि ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ दोनों छोर पर डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
बाजा ऑरेंज पेंट विकल्प की कीमत 2.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।