
रॉयल एनफील्ड बाइक्स को टक्कर दे रहीं ट्रायम्फ 400 ट्विन, 3 दिनों में 10,000 यूनिट्स बुक
क्या है खबर?
ब्रिटिश प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ भारतीय बाजार में अपनी 2 सबसे किफायती 400cc बाइक स्पीड 400 और स्क्रैम्ब्लर 400X लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इन्हे बजाज के साथ मिलकर बनाया है। बजाज मोटर्स इन्हें भारत में ही बना रही है।
लोगों को ट्रायम्फ की ये दोनों बाइक्स इतनी पसंद आ रही है कि मात्र 3 दिनों में ही इनकी 10,000 यूनिट्स बुक हो गई हैं। ये दोनों बाइक्स रॉयल एनफील्ड बाइक्स को टक्कर देती हैं।
मुकाबला
रॉयल एनफील्ड बाइक्स से कैसे मुकाबला कर रही ट्रायम्फ?
वर्तमान में देश ने रॉयल एनफील्ड सबसे अधिक रेट्रो बाइक्स की बिक्री करती है। ऐसे में एनफील्ड बाइक्स से मुकाबला करने के लिए ट्रायम्फ ने देश अपनी अब तक की सबसे किफायती बाइक लॉन्च की है।
ट्रायम्फ की ये दोनों बाइक्स रॉयल एनफील्ड हंटर 350, क्लासिक 350 और स्क्रैम 411 को टक्कर दे रही हैं और इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रायम्फ ट्विन 400 की मांग से एनफील्ड बाइक्स की बिक्री में गिरावट हो सकती है।
नए आउटलेट
देश में 100 नई डीलरशिप खोलने वाली है ट्रायम्फ
ट्रायम्फ भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024 के अंत तक ट्रायम्फ 100 नई डीलरशिप खोलने वाली है।
ट्रायम्फ के पास वर्तमान में 15 डीलरशिप मौजूद हैं, जिनकी संख्या इस महीने के अंत तक 30 हो जाएगी। अगले दो महीनों में यह बढ़कर 50 और मार्च, 2024 तक बढ़कर 100 हो जाएगी।
ट्रायम्फ अपनी ट्विन 400 बाइक्स का उत्पादन बजाज के महाराष्ट्र में स्थित चाकन के प्लांट में करेगी।
लुक
पेरिमीटर फ्रेम पर बनी है ट्रायम्फ की दोनों बाइक्स
ट्रायम्फ की दोनों नई बाइक्स हाइब्रिड स्पाइन/पेरिमीटर फ्रेम पर बनी हैं। इनमें मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। साथ ही इनमें USB चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।
स्पीड 400 में मेटज़ेलर स्पोर्टेक टायर के साथ 17-इंच के पहिए मौजद हैं, जबकि स्क्रैम्बलर 400X में सामने 19-इंच और पीछे 17-इंच अलॉय व्हील उपलब्ध है।
स्पीड 400 का वजन 170 किलोग्राम और 400X का वजन 179 किलोग्राम है।
इंजन
TR-सीरीज का इंजन के साथ आई हैं ट्रायम्फ 400 ट्विन
ट्रायम्फ ने इन दोनों बाइक्स में एक बिल्कुल नया सिंगल-सिलेंडर इंजन जोड़ा है, जिसे ट्रायम्फ TR-सीरीज नाम दिया गया है। यह 398cc का एक लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है।
यह इंजन 8000rpm पर 40hp की पावर और 6500rpm पर 37.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
दिलचस्प बात यह है कि ट्रायम्फ की बड़ी 900cc ट्विन-सिलेंडर दोपहिया वाहन में 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है।
फीचर्स
बाइक्स में मिलते हैं ये फीचर्स
राइडर की सुरक्षा और ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्ब्लर 400X को बेहतरीन संचालन देने के लिए इनमें स्विचेबल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्क्रैम्बलर में स्पीड की 300mm यूनिट की तुलना में थोड़ा बड़ा 320mm फ्रंट डिस्क दिया गया है।
सस्पेंशन के लिए स्क्रैम्ब्लर 400X में 150mm पिस्टन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट दिया गया है। वहीं स्पीड 400 में मोनोशॉक यूनिट के साथ 140mm फ्रंट फोर्क्स दिया गया है।
जानकारी
क्या है दोनों बाइक्स की कीमत?
भारतीय बाजार में ट्रायम्फ स्पीड को 2.33 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं स्क्रैम्ब्लर 440X की कीमतें बाद में जारी होंगी। कंपनी स्पीड 400 बाइक की बिक्री इसी महीने से शुरू करेगी, वहीं स्क्रैम्ब्लर X440 की बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी।