NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X की देश में शुरू हुई डिलीवरी, पिछले महीने हुई थी लॉन्च 
    अगली खबर
    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X की देश में शुरू हुई डिलीवरी, पिछले महीने हुई थी लॉन्च 
    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X की देश में शुरू हुई डिलीवरी (तस्वीर: ट्रायम्फ)

    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X की देश में शुरू हुई डिलीवरी, पिछले महीने हुई थी लॉन्च 

    लेखन अविनाश
    Nov 11, 2023
    02:53 pm

    क्या है खबर?

    प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने अपनी ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। वर्तमान में इसकी डिलीवरी केवल मुंबई में शुरू की गई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों कंपनी इसे हर जगह के ग्राहकों को पास भेजना शुरू कर देगी।

    बता दें, स्क्रैम्बर 400X कंपनी की सबसे किफायती टूरर बाइक है, जिसकी वैश्विक लॉन्चिंग भारत से की गई थी।

    आइये जानते हैं कि इस बाइक में क्या कुछ फीचर्स दिए गए हैं।

    लॉन्च

    पिछले महीने लॉन्च हुई थी यह बाइक 

    ट्रायम्फ ने अपनी लेटेस्ट बाइक ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X को इसी साल जुलाई में पेश किया था। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पिछले महीने की गई थी। कंपनी ने इस बाइक को बजाज से साथ मिलकर बनाया है।

    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X का डिजाइन स्क्रैम्बलर 900 से लिया गया है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं।

    साथ ही बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा भी मिलती है।

    इंजन

    398cc इंजन से लैस है बाइक

    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X में एक बिल्कुल नया सिंगल-सिलेंडर इंजन जोड़ा है, जिसे ट्रायम्फ TR-सीरीज नाम दिया गया है। यह 398cc का एक लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है।

    यह इंजन 8000rpm पर 40hp की पावर और 6500rpm पर 37.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    परफॉरमेंस की बात करें तो यह बाइक करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकती है।

    फीचर्स

    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X में दिए गए हैं ये फीचर्स

    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X में में कई स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें राइड-बाय-वायर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, इम्मोबिलाइज़र, असिस्ट क्लच, डैश में एक बड़ा एनालॉग स्पीडोमीटर है, जिसके बगल में एक छोटी LCD स्क्रीन भी दी गई है।

    स्क्रीन पर एक डिजिटल टैकोमीटर, एक गियर पोजीशन इंडिकेटर, ट्रिप डाटा और एक फ्यूल मीटर भी उपलब्ध हैं। कंपनी ने इस बाइक्स में हीटेड ग्रिप भी दिया है।

    टूरर होने के होने के कारण इससे लंबी दूरी की यात्रा की जा सकती है।

    सेफ्टी

    सुरक्षा के लिए मिलते हैं ये फीचर्स 

    राइडर की सुरक्षा और ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X को बेहतरीन संचालन देने के लिए इनमें स्विचेबल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    बता दें कि इस दोपहिया वाहन में 320mm फ्रंट डिस्क दिया गया है। सस्पेंशन के लिए स्क्रैम्ब्लर 400X में 150mm पिस्टन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट दिया गया है। इसके अलावा यह बाइक कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) से भी लैस है।

    जानकारी

    क्या है इस बाइक की कीमत? 

    भारतीय बाजार में ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को 2.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है और इस बाइक पर 5 साल की वारंटी भी है। यह येज्दी स्क्रैम्बलर और रॉयल एनफील्ड हिमालयन से मुकाबला करेगी।

    पोल

    आपको इनमें से कौन-सी बाइक पसंद है? 

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X भारत में लॉन्च, कीमत 2.63 लाख रुपये  ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X भारत में लॉन्च, कीमत 2.63 लाख रुपये 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्रायम्फ
    बाइक न्यूज
    लेटेस्ट बाइक
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ट्रायम्फ

    2024 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RS बाइक भारत में लॉन्च, कीमत 18.25 लाख रुपये  लेटेस्ट बाइक
    ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल RS बनाम BMW 1000 R, तुलना से समझिये कौन-सी स्पोर्ट्स बाइक है बेहतर? बाइक न्यूज
    रॉयल एनफील्ड बाइक्स को टक्कर दे रहीं ट्रायम्फ 400 ट्विन, 3 दिनों में 10,000 यूनिट्स बुक दोपहिया वाहन
    होंडा CB650R की तुलना में कहां खड़ी है 2024 ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660?   बाइक्स की तुलना

    बाइक न्यूज

    कावासाकी ZX 4R बाइक भारत में लॉन्च, इनको देगी टक्कर   कावासाकी मोटर्स इंडिया
    यामाहा के चुनिंदा दोपहिया वाहन मोटो GP एडिशन में लॉन्च, जानिए क्या है नया  यामाहा
    BMW लेकर आ रही नई एडवेंचर बाइक R 1300 GS, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा   BMW मोटरराड
    डुकाटी ने भारत में लॉन्च की 3 नई स्क्रैम्ब्लर बाइक, जानिए इनकी खासियत  दोपहिया वाहन

    लेटेस्ट बाइक

    2023 होंडा गोल्ड विंग टूर की देश में शुरू हुई बुकिंग, लाखों में है कीमत  होंडा
    रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 लॉन्च के लिए तैयार, टेस्टिंग में दिखी झलक  रॉयल एनफील्ड बाइक
    BMW M 1000 R बाइक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 33 लाख रुपये  BMW मोटरराड
    TVS अपाचे RTR 310 की जल्द कर सकेंगे सवारी, पहले करा लें टेस्ट ड्राइव बुक  TVS मोटर

    दोपहिया वाहन

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 बाइक के फीचर्स आए सामने, 7 नवंबर को देगी दस्तक  रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड बाइक्स की अक्टूबर में घरेलू बिक्री बढ़ी, निर्यात में दर्ज हुई गिरावट रॉयल एनफील्ड बाइक
    मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक की अगले साल होगी डिलीवरी, मिल चुकी है 40,000 से अधिक बुकिंग  इलेक्ट्रिक बाइक
    पिछले महीने कैसी रही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री? जानिए आंकड़े  इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025