NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / साल की दूसरी तिमाही में इन इलेक्ट्रिक कारों का चला जादू, लिस्ट में ये मॉडल्स शामिल
    अगली खबर
    साल की दूसरी तिमाही में इन इलेक्ट्रिक कारों का चला जादू, लिस्ट में ये मॉडल्स शामिल
    पिछले 3 महीनों में खूब बिकी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

    साल की दूसरी तिमाही में इन इलेक्ट्रिक कारों का चला जादू, लिस्ट में ये मॉडल्स शामिल

    लेखन अविनाश
    Jul 31, 2023
    11:10 am

    क्या है खबर?

    तेल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख करना शुरू कर चुके हैं। धीरे-धीरे इनकी बिक्री बढ़ रही है।

    आज हम आपके लिए इस साल की दूसरी तिमाही में खरीदी गई टॉप इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जानकारी लाए हैं। इस दौरान भारत में कुल 26,794 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री हुई है, जिसमें 71 प्रतिशत टाटा मोटर्स की गाड़ियां है। टियागो EV कंपनी की बेस्ट सेलिंग गाड़ी रही।

    आइए, इनकी बिक्री के आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    #1

    टाटा टियागो EV: कीमत 8.49 लाख से शुरू  

    टाटा नेक्सन को हराकर टियागो EV देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक गाड़ी बन गई है। साल 2023 की दूसरी तिमाही में इसकी 10,695 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    इस गाड़ी को 2 बैटरी पैक 19.2kWH और 24kWH के विकल्प में उतारा गया है। इन्हे मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप 73.75hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    फुल चार्ज में यह गाड़ी 315 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

    #2

    टाटा नेक्सन EV: कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू  

    पिछले 3 महीनों में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में टाटा नेक्सन EV को दूसरा स्थान मिला है। साल की दूसरी तिमाही में इस गाड़ी की कुल 5,072 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    इस गाड़ी का मैक्स वेरिएंट 40.5kWh और प्राइम 30.2kWh के बैटरी पैक के साथ आता है। यह गाड़ी 9.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

    दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 453 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

    #3 

    टाटा टिगोर EV: कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू 

    पिछले 3 महीनों में टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार की 3,257 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसमें फ्लैट बोनट, पैनल, वाइड वेंट के साथ आकर्षक बंपर और प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिए गए हैं।

    इस EV में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ IP67-प्रमाणित 26kWh का लिथियम-आयन बैटरी उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप 74hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    यह कार 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

    #4

    महिंद्रा XUV400:  कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू 

    इस लिस्ट में चौथा स्थान महिंद्रा XUV400 को मिला है। अप्रैल, 2023 से जून, 2023 तक इस गाड़ी की 2,234 यूनिट्स खरीदी गई हैं। यह गाड़ी EC और EL वेरिएंट में आती है।

    इसके EC मॉडल में 34.5kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 375 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसके EL मॉडल में 39.4kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है।

    #5

    MG कॉमेट: कीमत 7.8 लाख रुपये से शरू 

    बिक्री के मामले में इसी साल भारत में लॉन्च हुई MG कॉमेट पांचवे स्थान पर है। साल के दूसरे तिमाही में इस गाड़ी की कुल 1,914 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    कॉमेट EV को बॉक्सी लुक मिला है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 17.3 kWh की बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं।

    इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक नहीं दी गई है और इसे 80 प्रतिशत चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    इलेक्ट्रिक वाहन

    देश में बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की मांग, पिछले महीने बिकी 7,692 यूनिट्स  इलेक्ट्रिक कार
    बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 4 गुना बढ़ी बिक्री, 36,260 यूनिट्स बेची  बजाज
    टोयोटा ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए विकसित की नई तकनीक, देगी ज्यादा रेंज  टोयोटा
    मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में उतारेगी 6 इलेक्ट्रिक कारें, टाटा मोटर्स को देगी टक्कर  मारुति सुजुकी

    इलेक्ट्रिक कार

    किआ 2025 तक भारत में लॉन्च करेगी 3 नई कारें, इनमें से 2 होंगी इलेक्ट्रिक  किआ मोटर्स
    महिंद्रा ने अपनी कारों के लिए घोषित किया मानसून सर्विस कैंप, जानिए क्या मिलेगी सुविधा  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा कर्व से लेकर महिंद्रा XUV.e8 तक, भारत में जल्द लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कारें इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा टियागो ने बिक्री में बनाया नया कीर्तिमान, 7 साल में बिकी 5 लाख यूनिट्स  टाटा मोटर्स

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस सितंबर में होगी लॉन्च, जानिए इस गाड़ी के फीचर्स और अनुमानित कीमत    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार की तुलना में कितनी बेहतर है मारुति सुजुकी जिम्नी?   कार की तुलना
    महिंद्रा की नई SUV टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा BE.05
    महिंद्रा थार पर मिल रही शानदार छूट, जल्द उठाएं हजारों रुपये का फायदा  महिंद्रा थार

    महिंद्रा XUV400

    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा XUV400, 15 अगस्त को होगी पेश इलेक्ट्रिक वाहन
    भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा XUV400 से लेकर मारुति ग्रैंड विटारा तक, सितंबर में लॉन्च होंगी ये पांच बेहतरीन गाड़ियां मारुति सुजुकी
    MG हेक्टर फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV400 के साथ सितंबर में लॉन्च होंगी ये SUVs महिंद्रा एंड महिंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025