NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मार्च में SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकी हुंडई क्रेटा, देखें टॉप 10 की लिस्ट
    अगली खबर
    मार्च में SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकी हुंडई क्रेटा, देखें टॉप 10 की लिस्ट

    मार्च में SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकी हुंडई क्रेटा, देखें टॉप 10 की लिस्ट

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 10, 2021
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल मार्च की अपेक्षा इस साल मार्च का महीना ऑटो सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा है।

    ज्यादातर ऑटो कंपनियों ने अपनी बिक्री में इजाफा दर्ज किया है। सेगमेंट्स की बात करें तो हैचबैक और सेडान समेत अन्य सेगमेंट्स की कारें भी खूब बिकी हैं।

    पिछले महीने SUVs की भी अच्छी बिक्री हुई है। सबसे ज्यादा हुंडई की क्रेटा का जादू ग्राहकों पर चला है।

    यहां पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 SUVs बताई गई हैं।

    बिक्री

    हुंडई क्रेटा बिकी सबसे ज्यादा

    पिछले महीने SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा हुंडई की क्रेटा बिकी है। मार्च में इसकी 12,640 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल मार्च में बिकी 6,706 यूनिट्स से 88 प्रतिशत अधिक है।

    वहीं, इस लिस्ट में दूसरा नंबर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का है। इसकी बिक्री में इस साल 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्च, 2021 में इसकी 11,274 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल मार्च में कुल 5,513 विटारा ब्रेजा बिकी थी।

    बिक्री

    तीसरा और चौथा नंबर इन कारों ने किया हासिल

    आगे लिस्ट में तीसरा नंबर हुंडई की वेन्यू का है। इसकी पिछले महीने 10,722 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो मार्च, 2020 में हुई बिक्री से 75 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि मार्च, 2020 में इसकी 6,127 यूनिट्स बिकी थी।

    इसके बाद अब लिस्ट में चौथा नंबर किआ सेल्टोस का है। इसकी कुल 10,577 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल मार्च की बात करें तो कंपनी ने मार्च, 2021 से 41.6 प्रतिशत कम 7,466 किआ सेल्टोस की बिक्री की थी।

    बिक्री

    पांचवें और छठे नंबर पर हैं ये कारें

    मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में टाटा की नेक्सन भी है। इसकी कुल 8,683 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस बिक्री के साथ यह पांचवें नंबर पर है। पिछले साल मार्च में कुल 2,646 यूनिट्स बिकी थी। इसका मतलब इस बार इसकी बिक्री में 228 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

    छठे नंबर पर किआ की सोनेट है। इसकी मार्च, 2021 में 8,498 यूनिट्स बिकी हैं। वहीं, पिछले साल इसी महीने में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी।

    बिक्री

    सातवां और आठवां नंबर इन कारों ने किया हासिल

    लिस्ट में सातवें नंबर पर रही फोर्ड की इकोस्पोर्ट की मार्च, 2021 में 5,487 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी महीने में इसकी 2,197 यूनिट्स बिकी थी। इस साल मार्च में 149.7 प्रतिशत अधिक इकोस्पोर्ट बिकी हैं।

    इसके अलावा आठवां नंबर MG की हेक्टर का है। इसकी बिक्री में 236 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्च, 2021 में इसकी 4,720 यूनिट्स बिकी और मार्च, 2020 में कुल 2,197 MG हेक्टर बिकी थी।

    बिक्री

    लिस्ट में ये कारें भी हैं शामिल

    रेनो की किगर और टोयोटा अर्बन क्रूजर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

    रेनो किगर की मार्च में 3,839 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल इसकी एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई थी।

    अब 10वां नंबर टोयोटा अर्बन क्रूजर का है। इसकी मार्च में 3,162 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल इसकी भी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी।

    नई SUV खरीदने की इच्छा रखने वाले इनमें से किसी भी एक SUV को चुन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मारुति सुजुकी
    ऑटोमोबाइल
    बिक्री
    हुंडई

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मारुति सुजुकी

    इस महीने मारुति सुजुकी की कार खरीदकर बचाएं अपने पैसे, मिल रहे कई ऑफर्स ऑटोमोबाइल
    नवंबर में सबसे ज्यादा बिकी हुंडई क्रेटा, ये मिड साइज SUVs हैं टॉप पांच में हुंडई मोटर कंपनी
    नवंबर में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, फिर चला मारुति सुजुकी का जादू हुंडई मोटर कंपनी
    अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रही हैं ये किफायती कारें ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    पिछले महीने कई गाड़ियों ने भारत में दी दस्तक, लग्जरी कारों समेत ये नाम हैं शामिल भारत की खबरें
    मार्च में लॉन्च हुई ये बाइक्स रफ्तार में सबसे तेज, 306kmph तक है टॉप स्पीड डुकाटी
    देश में उपलब्ध ये पेट्रोल कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज, जानें कौन सी है अधिक किफायती रेनो क्विड
    पिछले महीने इन ऑटो कंपनियों ने बेचे खूब वाहन, बिक्री में हुआ जोरदार इजाफा टोयोटा

    बिक्री

    मारुति सुजुकी की ब्रिकी में 33 प्रतिशत गिरावट, बड़े संकट से जूझ रहा है ऑटो सेक्टर मारुति सुजुकी
    13 करोड़ में बिकी 276 किलो की मछली, जानें क्या है खासियत जापान
    कमजोर बिक्री के कारण भारत से कारोबार समेटने पर विचार कर रही हार्ले-डेविडसन भारत की खबरें
    हार्ले-डेविडसन ने भारत से समेटा अपना कारोबार, कारखाना बंद करने का किया निर्णय भारत की खबरें

    हुंडई

    मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में सात मारुति सुजुकी की गाड़ियां मारुति सुजुकी
    अप्रैल में हुंडई की कारों पर डिस्काउंट समेत मिल रहे ये ऑफर्स, जल्द उठाएं लाभ ऑटोमोबाइल
    होंडा की सिटी समेत इन कारों पर मिल रही छूट, सीमित समय के लिए ऑफर्स होंडा
    कार को ही पावर नहीं देगी हुंडई आयनिक 5 की बैटरी, फ्रिज और टीवी भी चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025