NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रोल्स रॉयस फैंटम सहित ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी कारें
    ऑटो

    रोल्स रॉयस फैंटम सहित ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी कारें

    रोल्स रॉयस फैंटम सहित ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी कारें
    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 26, 2020, 10:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रोल्स रॉयस फैंटम सहित ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी कारें

    भारतीय बजार में एक से एक अच्छी और महंगी कारें मिलती हैं। फिल्म स्टार्स से लेकर बिजनेसमैन आदि के पास करोड़ों की कारों का बेहतरीन कलेक्शन है। लोगों की पसंद और जरूरत को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां अच्छी-अच्छी कारें लॉन्च करती हैं। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली महंगी कारों में रोल्स रॉयस सहित लेम्बॉर्गिनी आदि कंपनियों की कारों का नाम शामिल है। यहां हमने भारत में बिकने वाली महंगी कारों के बारे में बताया है।

    रोल्स रॉयस फैंटम (Rolls Royce Phantom)

    रोल्स रॉयस फैंटम को भारत के अमार लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 8.99 करोड़ रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 10.48 करोड़ रुपये है। रोल्स रॉयस फैंटम भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में से है। इस कार में पांच लोगों के बैठने की जगह दी गई है। साथ ही 6749cc का इंजन दिया गया है, जो 563bhp की अधिकतम पावर देता है।

    रोल्स रॉयस कलिनन (Rolls-Royce Cullinan)

    भारतीय बाजार में बिकने वाली महंगी कारों में रोल्स रॉयस की एक और कार कलिनन का नाम शामिल है। यह दुनिया की सबसे शानदार SUVs में से एक है। इसकी कीमत भारत में 6.95 करोड़ (दिल्ली एक्स शोरुम) है। इसमें 6.75 लीटर का 6750cc का इंजन दिया गया है। यह 563bhp की अधिकतम पावर और 850nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस SUV में पांच लोगों के बैठने की जगह दी गई है।

    लेम्बॉर्गिनी एवेंटाडॉर SVJ (Lamborghini Aventador SVJ)

    लेम्बोर्गिनी की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। इसकी एवेंटाडॉर SVJ भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में से है। भारतीय बाजार में इसकी बिक्री 6.52 करोड़ की कीमत के साथ की जाती है। इसमें 6498cc का दमदार इंजन लगाया गया है, जो 770bhp की अधिकतम पावर देता है। लेम्बॉर्गिनी की इस लग्जरी कार के केबिन में केवल दो लोगों के बैठने की जगह दी गई है।

    रोल्स रॉयस डॉन (Rolls Royce Dawn)

    अच्छे फीचर्स और स्टेटस के कारण रोल्स रॉयस की कारें काफी महंगी होती हैं। इस कारण इसकी कई कारें भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा मंहगी कारों में शामिल हैं। इस लिस्ट में अगला नाम भी इसकी डॉन का है। भारत में इसकी कीमत 5.92 करोड़ (एक्स शोरुम) रुपये है। इसमें 6598cc का इंजन दिया गया है, जो 563bhp की अधिकतम पावर देता है। इसके केबिन में चार लोगों के बैठने की जगह दी गई है।

    बेंटले मुल्सन स्पीड (Bentley Mulsanne Speed)

    बेंटले मुल्सन स्पीड भी भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कारों में से एक है। इसकी भारतीय बाजार में 5.55 करोड़ रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) कीमत है। इस कार में 6752cc का दमदार पावर देने वाला इंजन दिया गया है। यह 505bhp की अधिकतम पावर और 1020nm का अधिकतम टॉर्क देता है। बता दें कि इसके केबिन में भी पांच लोगों के बैठने की जगह दी गई है। यह 5.91kmpl का माइलेज देती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ऑटोमोबाइल
    रोल्स रॉयस

    ऑटोमोबाइल

    BMW ने लॉन्च की अपनी शक्तिशाली SUV X5 M कंपिटिशन, 250kph है टॉप स्पीड BMW कार
    होंडा सिटी हैचबैक से उठा पर्दा, अगले साल देगी भारतीय बाजार में दस्तक होंडा
    मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब प्रोग्राम का विस्तार, अब इन शहरों में भी किराये पर मिलेंगी नई कारें ऑटो
    भारत में शुरू हुई ट्रायम्फ की इस बाइक की प्री बुकिंग, 9,999 रुपये में करें बुक ऑटो

    रोल्स रॉयस

    इतनी महंगी क्यों होती हैं रोल्स रॉयस की कारें? ऑटोमोबाइल
    पेश हुई दुनिया की पहली रोल्स रॉयस इलेक्ट्रिक कार, दूसरी पर चल रहा काम इलेक्ट्रिक वाहन
    रोल्स रॉयस लाई दुनिया की सबसे महंगी कार, बनेगी सिर्फ तीन यूनिट्स कार
    2030 से सिर्फ इलेक्ट्रिक कार बनाएगी लग्जरी वाहन निर्माता रोल्स रॉयस इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023