पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से घट सकती है ICE कारों की मांग, टाटा ने जताई आशंका
पिछले 10 दिनों में ही पश्चिमी एशिया में बढते तनाव के चलते भारत में ईंधन के दाम 4 बार बढ गए हैं। अब पेट्रोल और डीजल दोनों 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहे हैं।
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शैलेश चंद्र का कहना है कि ईंधन की कीमतों में इस उछाल का बडा असर पडेगा। इससे गाडियों के ट्रांसपोर्ट का खर्चा और महंगाई दोनों बढ सकती हैं, जिससे लोग नई कार खरीदने से पहले कई बार सोचेंगे।
उनके मुताबिक, इसका सीधा असर ग्राहकों के भरोसे पर पडेगा और ICE कारों की बिक्री घट सकती है, क्योंकि कार खरीदना एक बडी पूंजीगत खरीद मानी जाती है।
EV बुकिंग 2.5 गुना बढी
ईंधन के बढते खर्चों से बचने के लिए लोग अब इलेक्ट्रिक गाडियों (EV) की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। टाटा मोटर्स ने भी बताया है कि उनकी EV की बुकिंग हाल ही में 2.5 गुना तक बढ गई है।
कंपनी अगले कुछ महीनों में अपने EV उत्पादन को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही है। उनकी फैक्ट्रियां इतनी लचीली हैं कि वे पेट्रोल गाडियों के बजाय तुरंत इलेक्ट्रिक मॉडल बनाना शुरू कर सकती हैं। इससे कंपनी को पर्यावरण के लिए बेहतर और आधुनिक गाडियों की बढती मांग को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी।