Page Loader
टाटा की SUVs पर नवंबर में सामने आया वेटिंग पीरियड, जानिए कितना हुआ 
टाटा सफारी पर औसतन वेटिंग पीरियड 2 महीने है (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा की SUVs पर नवंबर में सामने आया वेटिंग पीरियड, जानिए कितना हुआ 

Nov 09, 2023
10:06 pm

क्या है खबर?

दिवाली के मौके पर कारों की बिक्री बढ़ जाती है। क्योंकि इस दौरान नई गाड़ी खरीदना लोग शुभ मानते हैं। अगर, आप भी टाटा मोटर्स की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इससे पहले इन पर वेटिंग पीरियड जान लेना बहुत जरूरी है। वरना, आपको गाड़ी की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं टाटा की नेक्सन, नेक्सन EV, सफारी और हैरियर पर वेटिंग पीरिड कितना है।

टाटा नेक्सन 

टाटा नेक्सन और नेक्सन EV पर इतना है वेटिंग पीरियड 

टाटा नेक्सन पर इस महीने में वेटिंग पीरियड देश के अधिकांश शहरों में औसतन 2 महीने है। मुंबई, हैदराबाद और गुरूग्राम में ग्राहक करीब एक महीने में इस SUV की डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं, जबकि गाजियाबाद में इसके लिए प्रतीक्षा अवधि 3 महीने तक पहुंच सकती है। नेक्सन EV के लिए ज्यादातर शहरों में प्रतीक्षा अवधि 2-3 महीने के बीच है। पटना में वेटिंग पीरियड 4 महीने तक है, जबकि जयपुर और नोएडा यह 45 दिन ही है।

टाटा हैरियर और सफारी 

इतने दिन बाद मिलेगी टाटा हैरियर और सफारी की डिलीवरी 

इस महीने टाटा हैरियर SUV की डिलीवरी के लिए ज्यादातर शहरों के ग्राहकों को 1 से 2 महीने के बीच इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, इस गाड़ी के लिए अधिकतम वेटिंग पीरियड लखनऊ में ढाई महीने तक है। दूसरी तरफ, टाटा सफारी के लिए भी औसतन वेटिंग पीरियड 2 महीने है, जबकि अहमदाबाद और पुणे में 3 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि लखनऊ में करीब 15 दिन में ही डिलीवरी प्राप्त की जा सकती है।