Page Loader
टाटा सिएरा और महिंद्रा XUV 700 फेसलिफ्ट में मिलेगी ट्रिपल-स्क्रीन, जानिए क्या होंगी सुविधाएं 
टाटा सिएरा और महिंद्रा XUV 700 फेसलिफ्ट में ट्रिपल-स्क्रीन दिया जाएगा (तस्वीर: एक्स/@rv_sinha)

टाटा सिएरा और महिंद्रा XUV 700 फेसलिफ्ट में मिलेगी ट्रिपल-स्क्रीन, जानिए क्या होंगी सुविधाएं 

Jun 24, 2025
01:32 pm

क्या है खबर?

नई कारों में सेंट्रल टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पैसेंजर डिस्प्ले का चलन बढ़ गया है। ट्रिपल-स्क्रीन कार के इंटीरियर के लिए एक ट्रेंडिंग नया लेआउट है। कार निर्माता टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने आगामी नए मॉडल्स में ट्रिपल-स्क्रीन की पेशकश करने की तैयारी कर रही है। अगले साल तक आने वाली टाटा सिएरा और नई महिंद्रा XUV 700 में इस नए लेआउट को दिए जाने की संभावना है।

टाटा सिएरा 

सिएरा में ऐसी होगी ट्रिपल-स्क्रीन 

टाटा मोटर्स अगले साल सिएरा मॉडल को वापस ला रही है, जिसका चौकोर आकार और मूल टाटा सिएरा से प्रेरित है। टेस्टिंग के दौरान की सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि सिएरा में 3 डैशबोर्ड डिस्प्ले होंगी, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर टचस्क्रीन होगी। दूसरी टचस्क्रीन सामने वाले यात्री को नेविगेशन करने, टीवी सीरीज और फिल्में देखने की सुविधा देगी। डिस्प्ले पर लगाई गई एक विशेष फिल्म ड्राइवर का ध्यान भटकाने से रोकेगी।

XUV700 फेसलिफ्ट

कैसा होगा XUV700 फेसलिफ्ट का ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप?

महिंद्रा ने मार्च में XEV 9e से ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप की शुरुआत की थी और अब पता चलता है कि कंपनी अगले साल XUV700 फेसलिफ्ट में इस लुक को शामिल कर सकती है। यह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर टचस्क्रीन के लिए 12.3 इंच का डिस्प्ले इस्तेमाल कर सकती है। पैसेंजर टचस्क्रीन से गेम खेलना, वीडियो, टीवी सीरीज और मूवी स्ट्रीम करना, वीडियो कॉल करना और नेविगेशन संभव होगा। इसे 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।