Page Loader
महिंद्रा XUV400 के मुकाबले में कैसी होगी टाटा पंच EV? यहां जानिए
टाटा पंच EV बनाम महिंद्रा XUV400

महिंद्रा XUV400 के मुकाबले में कैसी होगी टाटा पंच EV? यहां जानिए

लेखन अविनाश
Jan 06, 2024
01:48 pm

क्या है खबर?

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच EV लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग स्वीकार कर रही है। अनुमान है कि इस गाड़ी को इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। देश में इस गाड़ी का मुकाबला महिंद्रा XUV400 से होगा। आइये कार की तुलना से समझते हैं कि इनमें से कौन-सी गाड़ी आपके लिए बेहतर होगी।

लुक

कैसा है दोनों गाड़ियों का लुक? 

महिंद्रा XUV400 को इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसके फ्रंट एयर डैम को कवर कर X डिजाइन एलिमेंट्स और बीच में कंपनी का नया लोगो दिया गया है। टाटा पंच EV का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुई टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट से प्रेरित है। इसमें स्लिम LED हेडलाइट्स, एक बंद ग्रिल, नए अलॉय व्हील, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और सामने की तरफ कनेक्टेड LED DRLs दिए गए हैं।

पावरट्रेन

XUV400 में है पावरफुल पावरट्रेन 

XUV400 में 39.5kW बैटरी पैक का विकल्प है। यह सेटअप 150bhp की पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। फुल चार्ज में यह 456 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। टाटा पंच EV को 25kWh और 35kWh क्षमता की बैटरी के साथ 2 वर्जन में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें फास्ट चार्जर के सपोर्ट के साथ 7.2 किलोवाट फास्ट होम चार्जर सहित 2 चार्जिंग विकल्प मिलेंगे।

फीचर्स

दोनों गाड़ियों में हैं ये फीचर्स 

टाटा पंच EV के केबिन में हवादार फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.23-इंच का वर्चुअल कॉकपिट और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग के साथ लेवल-2 ADAS तकनीक भी दी जा सकती है। महिंद्रा XUV400 में 60 से भी अधिक कनेक्टिविटी विकल्पों को सपोर्ट करने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा XUV400 में 378-लीटर का बूटस्पेस दिया गया है। पंच EV का बूटस्पेस इससे कम होगा।

कीमत

कौन-सी गाड़ी है आपके लिए बेहतर विकल्प? 

टाटा पंच EV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये के आस-पास होगी। महिंद्रा XUV400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से लेकर 19.39 लाख रुपये के बीच है। टाटा पंच EV एक दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी और इसकी कीमत भी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन अधिक रेंज, ज्यादा फीचर्स और अधिक फीचर्स के कारण हमारा वोट XUV400 को जाता है।

पोल

आपको इसमें से कौन-सी गाड़ी पसंद है?