NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा नेक्सन EV मैक्स की जबरदस्त मांग, कार पर चल रहा चार महीनों का वेटिंग पीरियड
    ऑटो

    टाटा नेक्सन EV मैक्स की जबरदस्त मांग, कार पर चल रहा चार महीनों का वेटिंग पीरियड

    टाटा नेक्सन EV मैक्स की जबरदस्त मांग, कार पर चल रहा चार महीनों का वेटिंग पीरियड
    लेखन अविनाश
    May 21, 2022, 10:14 am 1 मिनट में पढ़ें
    टाटा नेक्सन EV मैक्स की जबरदस्त मांग, कार पर चल रहा चार महीनों का वेटिंग पीरियड
    टाटा नेक्सन EV मैक्स की जबरदस्त मांग

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी महीने टाटा ने अपनी नेक्सन EV (Tata Nexon EV) के लॉन्ग रेंज वेरिएंट को लॉन्च किया था और भारत में इसकी इतनी मांग है कि इस कार पर चार महीने का वेटिंग पीरियड (Waiting Period) चल रहा है। आइए, जानते हैं इस कार में ऐसा क्या है कि इसे इतना पसंद किया जा रहा है।

    कैसा है कार का लुक?

    नई टाटा नेक्सन का डिजाइन को इसके मौजदा मॉडल के समान ही रखा गया है। कार के मौजूदा मॉडल में सनरूफ, मूनरूफ और रूफ रेल जैसे कमाल के फीचर दिए गए हैं। इस कार का व्हीलबेस 2,498mm है और इसमें व्हील कवर्स भी लगे हुए हैं। यह रेन सेंसिंग वाइपर, रियर वॉशर और डिफॉगर और पावर विंडोज के साथ आती है। टाटा नेक्सन EV प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेल लैंप्स और कॉर्नरिंग फॉग लाइट्स जैसे लाइटिंग फीचर्स से लैस है।

    सिंगल चार्ज में 437 किलोमीटर की रेंज देती है नई नेक्सन

    ग्राहकों की मांग पर टाटा ने नेक्सन EV की रेंज को बढ़ाने के लिए 'EV मैक्स' में 40.5 kwh की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। जानकारी के अनुसार, इस बैटरी पैक की क्षमता के साथ यह कार सिंगल चार्ज पर 437 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। आपको बता दें कि मौजूद टाटा नेक्सन EV एक बार चार्ज करने पर 315 किलोमीटर चलती है।

    केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स

    इस कार का केबिन भी काफी शानदार है। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के केबिन में पांच सीटें दी गई हैं। इसमें आपको को बड़ा बूटस्पेस भी मिलेगा जो लंबी यात्रा के दौरान ज्यादा सामान ले जाने में आपकी मदद करेगा। नेक्सन EV वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    क्या है इसकी कीमत?

    टाटा की सब-कोम्पैक्ट SUV 'नेक्सन EV' के वर्तमान में मॉडल की कीमत 14.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरु होकर 17.15 लाख तक जाती है। नई नेक्सन EV मैक्स में किए गए बदलावों के आधार पर इसकी कीमत 17.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 19.24 लाख रुपये तक है। इसके दो वेरिएंट 'XZ+' और 'XZ+ लक्स' है। इसका बेस वेरिएंट 'नेक्सन EV मैक्स XZ+' है। इलेक्ट्रिक सेगंनेट में भारत में उपलब्ध यह एक बेहतरीन कार है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    टाटा की सबसे सफल कारों में शुमार है टाटा नेक्सन। इस कार को भारत निर्मित पहली सबसे सुरक्षित कार का दर्जा प्राप्त है। नेक्सन भारत में बनी वह कार है जिसे ग्लोबल NCAP द्वारा सबसे पहले 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिला था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    टाटा मोटर्स
    टाटा नेक्सन
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी करेंगे मलयालम डेब्यू? मोहनलाल की इस फिल्म में आएंगे नजर कांतारा फिल्म
    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    टाटा मोटर्स

    टाटा अल्ट्रोज के बिक्री का आंकड़ा 1.75 लाख के पार, अपडेटेड वेरिएंट में जल्द होगी लॉन्च  हैचबैक कार
    टाटा सिएरा SUV इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में करेगी वापसी, जानिए क्या कुछ मिलेगा   टाटा सिएरा
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 60,978 अंक पर तो निफ्टी 18,118 अंक पर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    टाटा मोटर्स ने पेश किए दो नए पेट्रोल इंजन, कर्व, हैरियर और सफारी में होंगे इस्तेमाल टाटा हैरियर

    टाटा नेक्सन

    टाटा नेक्सन EV की कीमतों में हुई कटौती, 50,000 रुपये सस्ता हुआ प्राइम मॉडल इलेक्ट्रिक कार
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये महिंद्रा एंड महिंद्रा
    साल 2022 में इन पांच गाड़ियों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें मारुति सुजुकी ऑल्टो
    हुंडई क्रेटा और मारुति ब्रेजा को पछाड़ टाटा नेक्सन बनी भारत की बेस्ट सेलिंग SUV टाटा मोटर्स

    कार न्यूज

    पोर्शे मना रही है अपनी 75वीं वर्षगांठ, पेश की विजन 357 कॉन्सेप्ट कार पोर्शे कार
    निसान की स्वामित्व वाली इंफिनिटी ने पेश की नई रंग बदलने वाली सेडान कार  निसान
    BMW M3 CS सेडान कार का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, केवल 1,000 यूनिट्स ही बनेंगी   BMW कार
    होंडा लेकर आ रही सिटी सेडान कार का फेसलिफ्ट वेरिएंट, मार्च में होगी लॉन्च होंडा सिटी

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023