NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा नेक्सन EV में हुए कई बदलाव, जानें किन नए फीचर्स को किया गया शामिल
    अगली खबर
    टाटा नेक्सन EV में हुए कई बदलाव, जानें किन नए फीचर्स को किया गया शामिल
    टाटा नेक्सन EV के फीचर्स में हुए बदलाव

    टाटा नेक्सन EV में हुए कई बदलाव, जानें किन नए फीचर्स को किया गया शामिल

    लेखन सोनाली सिंह
    Jun 26, 2021
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    टाटा मोटर्स बहुत समय से अपने नेक्सन मॉडल पर काम कर रही है।

    हाल ही में कंपनी ने नेक्सन के डीजल मॉडल के चार वेरिएंट्स की बुकिंग बंद कर दी थी और अब इसके EV मॉडल में भी कई सारे बदलाव किए गए हैं।

    कंपनी ने चुपचाप तरीके से इस अपडेट को पेश किया है। कंपनी ने नेक्सन इलेक्ट्रिक कार के पहिये से लेकर डैशबोर्ड लेआउट तक में बदलाव किया गया है।

    तो आइये इन अपडेट्स को जानते हैं।

    अपडेट

    टचस्क्रीन में हुए है बड़े बदलाव

    नेक्सन EV में सबसे बड़ा बदलाव 7.0-इंच टचस्क्रीन में हुआ है।

    नए अपडेट में इसके फिजिकल बटन और नॉब्स को यूनिट में से हटा दिया गया है और अब यह केवल टच-इंटरफेस पर चलेगी।

    जानकारी के लिए बता दें कि पहले इसमें छह बटन और दो रोटरी नॉब थे जो AC वेंट के नीचे थे।

    हालांकि, बाकी केबिन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमे पहले की तरह नीले हाइलाइट्स, ऑफ-व्हाइट अपहोल्स्ट्री और ग्लॉस ब्लैक पैनल मिलते हैं।

    अपडेट

    पहले से ज्यादा आकर्षक हो गए हैं अलॉय व्हील्स

    नेक्सन EV के अलॉय व्हील्स को भी अपडेट किया गया है।

    ये पहले के तरह ही R16 आकार के हैं, लेकिन इनमें डुअल-टोन फाइव-स्पोक डिजाइन को जोड़ा गया है।

    कार के बाकी एक्सटीरीयर को पहले की तरह पांच कलर ऑप्शन- कैलगरी व्हाइट, फ्लेम रेड, प्योर सिल्वर, डेटोना ग्रे और फोलिज ग्रीन कलर में रखा गया है।

    वहीं, नेक्सन EV में स्टैंडर्ड नेक्सन के हनीकॉम्ब के बजाय ब्लैंक्ड-आउट फ्रंट-ग्रिल को भी रखा गया है।

    बैटरी रेंज

    कार में मिलती है 30.2 kWh की लिथियम-आयन बैटरी

    नेक्सन EV में 30.2 kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी हुई है, जो 129hp और 245nm का टार्क जनरेट करती है।

    वहीं, यह दो ड्राइव मोड विकल्पों और सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

    नेक्सन सिर्फ 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा तक है।

    अगर चार्जिंग की बात करें तो DC फास्ट चार्जर के जरिए यह 60 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

    जानकारी

    ये है नेक्सन EV की कीमत

    मजेदार बात यह है कि कंपनी ने नेक्सन EV में की नए फीचर्स जोड़ने के बाद भी इसकी कीमतों को पहले की तरह ही रखा है। नेक्सन EV की कीमतें अपडेट के बाद भी 13.99 लाख रुपये से 16.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल
    टाटा नेक्सन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारत की खबरें

    यामाहा FZ-X की अन-ऑफिशियल बुकिंग शुरू, 1,000 रुपये देकर करें बुक बाइक सेल
    भारत में जल्द आएगी होंडा 2021 GL 1800 गोल्ड विंग, टीजर जारी ऑटोमोबाइल
    अब बिना RTO टेस्ट दिए पा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, अगले महीने लागू होंगे नए नियम ऑटोमोबाइल
    सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर बढ़ाई सब्सिडी, सीधा ग्राहकों को होगा फायदा इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटोमोबाइल

    भारतीय बाजारों में आई होंडा की गोल्ड विंग BS6, कार से भी ज्यादा है कीमत होंडा
    देश में 2026 तक होगी चार लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत- रिपोर्ट भारत की खबरें
    दिल्ली में 10-15 साल पुरानी गाड़ियों पर लगी रोक, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना दिल्ली सरकार
    भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-बेंज S-क्लास 2021, जानिये दाम और फीचर्स मर्सिडीज

    टाटा नेक्सन

    यह है भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स हैं शानदार भारत की खबरें
    टाटा की इन शानदार कारों पर सितंबर में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट हुंडई मोटर कंपनी
    कम कीमत में भी ले सकते हैं सनरूफ का मजा, इन किफायती कारों पर करें विचार ऑटोमोबाइल
    अब 30,000 रुपये से भी कम में किराये पर घर लाएं टाटा नेक्सन, सस्ता हुआ सब्सक्रिप्शन दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025