टाटा नेक्सन EV की 3 साल में बिकी 50,000 यूनिट्स, 453 किलोमीटर की देती है रेंज
क्या है खबर?
टाटा मोटर्स ने नेक्सन EV की 50,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इलेक्ट्रिक SUV को 2020 में प्राइम और मैक्स ट्रिम्स के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया था।
जल्द ही यह इलेक्ट्रिक कार देश में सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक बन गई है। बाद में कंपनी ने इसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के साथ कुछ सुविधाओं को भी जोड़ा था।
बता दें, अब कंपनी टाटा नेक्सन EV फेसलिफ्ट वर्जन ला रही है।
खासियत
नेक्सन EV की शुरुआती कीमत है 14.49 लाख रुपये
टाटा नेक्सन EV का मैक्स वेरिएंट 40.5kWh और प्राइम 30.2kWh के बैटरी पैक के साथ आता है, जो 128.7bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है।
यह गाड़ी 9.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 120 किमी/घंटा है। वहीं सिंगल चार्ज में यह 453 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
इसके प्राइम मॉडल को 14.49 लाख रुपये और मैक्स को 16.49 लाख रुपये (कीमतें एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है।