
टाटा ने सफारी के चुनिंदा वेरिएंट्स की सुविधाओं में की कटौती, जानिए क्या कुछ हटाया
क्या है खबर?
टाटा मोटर्स ने अपनी मिडसाइज 3-पंक्ति SUV सफारी के प्योर, प्योर + और प्योर + S वेरिएंट में कुछ बदलाव किए हैं। इन वेरिएंट्स से कार निर्माता ने कुछ सुविधाओं को गायब कर दिया है।
टाटा सफारी के इन वेरिएंट्स में तीसरी पंक्ति के लिए AC वेंट हटा दिए हैं और उनकी जगह डमी कैप लगाए हैं।
साथ ही गाड़ी में सामने के यात्रियों के लिए फ्लोर कंसोल आर्मरेस्ट को हटाकर उनकी जगह आर्मरेस्ट डमी कैप लगा दी है।
कटौती
सफारी में नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
सफारी के इन वेरिएंट्स में अब स्पेयर व्हील और स्पेयर व्हील कैरियर भी नहीं मिलेगा। साथ ही दूसरी और तीसरी पंक्ति से रूफ लैंप भी हटा दिए गए हैं।
इतना ही नहीं टाटा ने इन ट्रिम्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) की पेशकश भी बंद कर दी है।
इसके चलते पहियों पर TPMS वाल्व और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में TPMS इंडिकेटर उपलब्ध नहीं होंगे। इनके अलावा, डमी CPL और TSO और LED लाइट्स गायब कर दी हैं।
पावरट्रेन
पहले जैसे हैं पावरट्रेन और ट्रांसमिशन विकल्प
SUV के इन ट्रिम्स पर पेश किए गए ORVMs अब टॉगल के साथ मैन्युअल रूप से एडजेस्टेबल हैं। इसके अलावा टाटा ने फ्रंट और रियर टो बॉल कवर को ग्रेनाइट ब्लैक कलर से बदल दिया है।
इसके अलावा IHU के लिए 10.25-इंच की स्क्रीन की पेशकश कर रही है। इसमें एक रियर कैमरा जोड़ा है और एंटीना अब शार्क फिन प्रकार का है।
पावरट्रेन और ट्रांसमिशन विकल्प पहले के समान हैं। सफारी की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।