Loading...
टाटा ने त्योहारों में घोषित किया गजब का ऑफर, गाड़ियों पर मिल रही इतनी छूट 
टाटा सफारी पर इस महीने 2 लाख रुपये से ज्यादा की छूट मिलेगी (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा ने त्योहारों में घोषित किया गजब का ऑफर, गाड़ियों पर मिल रही इतनी छूट 

Sep 09, 2024
04:47 pm

क्या है खबर?

त्योहारी सीजन से पहले कार बिक्री में मंदी आने के कारण कार निर्माता इस महीने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक छूट की पेशकश कर रही हैं। टाटा मोटर्स ने भी अब अपनी गाड़ियों पर फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहक गाड़ियों पर 2 लाख रुपये से अधिक की छूट पा सकते हैं। कंपनी गाड़ियों पर 45,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी दे रही है। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक लागू है।

टाटा सफारी 

टाटा सफारी पर मिलेगी अधिकतम छूट

टाटा सफारी पर अधिकतम 2.05 लाख रुपये की छूट पा सकते हैं, जिसमें 1.8 लाख रुपये की छूट के अलावा अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

साथ ही हैरियर पर 1.6 लाख रुपये की बचत पाने का मौका है। दोनों गाड़ियों की शुरुआती कीमत 15.49 लाख और 14.99 लाख रुपये पहले के समान है।

इसी प्रकार टाटा नेक्सन की कीमत में 80,000 रुपये की कटौती होने के बाद इसका एंट्री-लेवल वेरिएंट सीमित समय के लिए 8 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

टिगोर 

टिगोर पर मिलेगी सबसे कम छूट 

फेस्टिव ऑफर में सबसे कम टाटा टिगोर पर 30,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके बाद सब-कॉम्पैक्ट सेडान की शुरुआती कीमत 6.3 लाख से घटकर 6 लाख रुपये हो गई है।

दूसरी तरफ टियागो हैचबैक पर 65,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये हो गई है।

इसी प्रकार अल्ट्रोज हैचबैक पर 45,000 रुपये तक की बचत हाेगी और शुरुआती कीमत 6.5 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT