रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को पसंद कर रहे लोग, मात्र तीन महीने में बिकी 50,000 यूनिट्स
क्या है खबर?
क्लासिक बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 बाइक ने केवल तीन महीने के अंतराल में 50,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
इस रेट्रो-स्क्रैम्बलर बाइक को इस साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था। अब तक कंपनी इस बाइक की कुल 50,760 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।
कंपनी के लाइन-अप में यह सबसे किफायती मॉडल है और इसे J-सीरीज प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस वाहन में 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है।
डिजाइन
कैसा है रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का लुक?
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक को रेट्रो रोडस्टर डिजाइन दिया है। इसमें गोल हेडलैंप, पीनट शेप ईंधन टैंक, सिंगल सीट, ब्लैक-आउट एग्जॉस्ट और वही सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो कि स्क्रैम 411 में देखा गया था।
इसकी लंबाई 2055mm, चौड़ाई 800mm और ऊंचाई 1055mm है। इसके अलावा बाइक का व्हीलबेस 1370mm है।
यह J-प्लेटफॉर्म पर आधारित कंपनी की सबसे किफायती बाइक है। इसे तीन अलग ट्रिम्स- रेट्रो, मेट्रो और मेट्रो रीबल में लॉन्च किया गया है।
इंजन
349cc इंजन आती है हंटर 350
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को पावर देने के लिए इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो मौजूदा क्लासिक 350 और मीटियोर में भी उपलब्ध है।
यह इंजन 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें पांच स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
कंपनी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल 125 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम है।
फीचर्स
बाइक में दिए गए हैं ये फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में ट्यूब वाले टायर, सिंगल चैनल ABS, रियर ड्रम ब्रेक और हैलोजन वाले टर्न इंडिकेटर्स के साथ स्पोक व्हील्स मिलते हैं।
वहीं, उपर के वेरिएंट में LED टर्न इंडिकेटर्स, 17 इंच अलॉय व्हील और डुअल चैनल ABS जैसे स्पेक्स मिले हैं।
राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, आगे इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।
जानकारी
क्या है इसकी कीमत?
नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की शुरूआती कीमत 1.5 लाख रुपये है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 1.69 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में यह होंडा CB350RS, जावा 42 और TVS रोनिन को टक्कर देती है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
बता दें कि रॉयल एनफील्ड इन दिनों अपनी पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगी हुई है। साथ ही इसकी कई नई बाइक्स अभी पाइपलाइन में हैं। नई जनरेशन की रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बाइक को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
वहीं, इटली में आयोजित 2022 EICMA शो में कंपनी ने अपनी मीटियोर 650 बाइक को पेश किया था। कंपनी गोवा में आयोजित राइडर मेनिया इवेंट 2022 में भी इसे शोकेस कर दिया है।