Page Loader
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 नवंबर में होगी लॉन्च, जानिए इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे
नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बाइक नवंबर में लॉन्च होगी (तस्वीर: ट्विटर/@frogd)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 नवंबर में होगी लॉन्च, जानिए इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे

Aug 22, 2023
04:47 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड की एडवेंचर टूरर बाइक हिमालयन 450 नवंबर में लॉन्च होने जा रही है। इससे पहले बाइक के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। इसका डिजाइन मौजूदा रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411 की तुलना में आधुनिक नजर आता है। इसमें सिल्वर केसिंग के साथ LED हेडलैंप यूनिट दी गई है, जबकि इंजन एरिया, फ्रेम के कुछ हिस्से और बॉडी पैनल को काले रंग के साथ स्पोर्टी लुक दिया है और इसमें एक लंबी पारदर्शी विंडस्क्रीन मिलती है।

खासियत 

ऐसा होगा नई हिमालयन बाइक का लुक 

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन के फ्यूल टैंक को ड्यूल-टोन लाल और सफेद फिनिश मिला है, जबकि सीट के नीचे का पैनल और पीछे के मडगार्ड का एक हिस्सा सफेद रंग में तैयार किया है। इसमें काले रंग की स्प्लिट सीट और एक सामान रैक भी दी गई है। इसके साथ टूरिंग एक्सेसरीज की एक सीरीज भी पेश की जाएगी। इसके अलावा लेटेस्ट बाइक में ब्लैक फिनिश्ड सर्कुलर रियरव्यू मिरर और एक बड़ा हैंडलबार मिलेगा।

पावरट्रेन 

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन में मिलेगा ऐसा पावरट्रेन 

नई हिमालयन बाइक में नया 450cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो करीब 40bhp का पावर देने में सक्षम होगा और इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। यह ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ एक नए ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगी। एडवेंचर बाइक में एक मेटल टैंक ब्रेस भी मिलता है, जो हेडलैंप यूनिट तक फैला हुआ है। इस बाइक को भारत में करीब 2.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया जा सकता है।