Page Loader
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411 इस महीने हो जाएगी बंद, नया मॉडल लेगा जगह
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411 की बिक्री इस महीने बंद कर दी जाएगी (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411 इस महीने हो जाएगी बंद, नया मॉडल लेगा जगह

Nov 03, 2023
06:23 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड इस महीने के अंत में भारतीय और विदेशी बाजारों में हिमालयन 411 की बिक्री बंद कर देगी। आगामी नई हिमालयन 452 इस बाइक की जगह लेगी। इस दोपहिया वाहन को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कई बदलाव किए गए और हर बार यह बेहतर बनकर सामने आई। इनमें से BS6 वेरिएंट सबसे अच्छा रहा है, लेकिन जल्द ही यह भूली-बिसरी याद बनने वाला है।

खासियत 

ऐसी रही है हिमालयन 411 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411 को आरामदायक, ऑफ-रोड और शहरी राइडिंग क्षमताओं के लिए जाना जाता था। हालांकि, हाइवे पर इस बाइक में कुछ कमियां रही हैं, जिन्हें नई हिमालयन 452 में ठीक किए जाने की उम्मीद है। इसमें 411cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड 4-स्ट्रोक SOHC इंजन मिलता है, जो 24.5bhp की पावर और 32Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस दोपहिया वाहन की भारतीय बाजार में कीमत 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 

बिकती रहेगी स्क्रैम 411 

कंपनी हिमालयन 411 को तो बंद करने जा रही है, लेकिन इसी पर आधारित रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 की भारतीय बाजार में बिक्री जारी रहेगी। इसमें छोटा फ्रंट व्हील और हिमालयन से कम फीचर्स मिलते हैं। यह उन ग्राहकों की जरूरत को पूरा करती है, जो टूरिंग बाइक चलाने के शौकीन है और इसे शहर में चलाना भी आसान है। कंपनी अगले साल इसे नए रंग में लॉन्च करेगी। वर्तमान में इसकी शुरुआती कीमत 2.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।