NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के नए रंगों में 2 वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 
    अगली खबर
    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के नए रंगों में 2 वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 
    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को 2 नए रंगों में पेश किया गया है (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के नए रंगों में 2 वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 24, 2024
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    रॉयल एनफील्ड ने अपनी बुलेट 350 को 2 नए पेंट स्कीम में लॉन्च किया है। यह अब मिलिट्री सिल्वरब्लैक और मिलिट्री सिल्वररेड रंग विकल्प में भी उपलब्ध होगी।

    नई पेंट स्कीम के साथ, बुलेट सिल्वर पिनस्ट्रिप्स को हाथ से पेंट किया गया है। यह कॉस्मेटिक अपडेट रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के लुक को और आकर्षक बनाता है।

    बाइक में पहले से 5 अन्य रंग विकल्प- मिलिट्री रेड, मिलिट्री ब्लैक, स्टैंडर्ड ब्लैक, स्टैंडर्ड मैरून और ब्लैक गोल्ड भी मिलते हैं।

    खासियत 

    बुलेट 350 में मिलते हैं ये फीचर 

    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में नई पेंट स्कीम जोड़ने के अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। इसमें सिंगल-पीस सीट और एक गोलाकार हैलोजन हेडलैंप मिलता है।

    बाइक के फ्यूल टैंक पर प्रसिद्ध मद्रास पट्टियां और मैटल से बना बुलेट 350 बैज दिया गया है।

    दोपहिया वाहन का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर क्लासिक 350 के समान है, जो एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल डिस्प्ले के तौर पर काम करता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

    कीमत 

    नए रंग वेरिएंट्स की कीमत: 1.79 लाख रुपये 

    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, J-सीरीज इंजन दिया गया है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ड्यूल रियर शॉक्स यूनिट दी गई है।

    दोनों नए वेरिएंट्स की कीमत 1.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह मानक रंग वेरिएंट से करीब 6,000 रुपये ज्यादा है। इसका मुकाबला जावा 350 और होंडा Hness CB350 से है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट बाइक

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बनाम होंडा CB350: जानिए कौन-सी रेट्रो बाइक है बेहतर  बाइक्स की तुलना
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के बाद उतारेगी कई नई बाइक्स, जानिए इनके बारे में रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 की कीमत का 24 नवंबर होगा ऐलान, मिलेंगे ये फीचर्स  रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    हार्ले-डेविडसन X440 की तुलना में कहां खड़ी है नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452?     बाइक्स की तुलना

    दोपहिया वाहन

    राप्ती एनर्जी ने नई इलेक्ट्रिक बाइक से उठाया पर्दा, जानिए कितनी देगी रेंज  इलेक्ट्रिक बाइक
    ट्रायम्फ डेटोना 660 बनाम होंडा CBR650R: जानिए कौन-सी बाइक है बेहतर  बाइक्स की तुलना
    डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V2 और मल्टीस्ट्राडा V2 पर मिल रही छूट, हजारों का मिलेगा फायदा  डुकाटी
    कार और दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री में पिछले महीने हुआ इजाफा, बिके इतने वाहन  सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM)

    लेटेस्ट बाइक

    रॉयल एनफील्ड गोन क्लासिक 350 हो सकती है बॉबर बाइक, ट्रेडमार्क हुआ नाम  रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 ने जीता 'बाइक ऑफ द ईयर' का खिताब, मिलती हैं ये खासियत     रॉयल एनफील्ड बाइक
    हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 जनवरी में हो सकती है लॉन्च, ये होगा खास  KTM मोटरसाइकिल
    अप्रिलिया ट्यूनो 457 की पहली बार दिखी झलक, नजर आया रेट्रो लुक  अप्रिलिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025