LOADING...
रेनो मिनी डस्टर पर चल रहा काम, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा
रेनो मिनी डस्टर को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: एक्स/@SomChaterji)

रेनो मिनी डस्टर पर चल रहा काम, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा

Jan 31, 2026
04:38 pm

क्या है खबर?

रेनो ने हाल ही में नई जनरेशन की डस्टर से पर्दा उठाया है, जिसमें दमदार स्टाइल और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी भारतीय बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इनमें से एक 4-मीटर से कम लंबाई वाली मिनी डस्टर होगी। उसके पोर्टफोलियो में सब-कॉम्पैक्ट SUV रेनो किगर पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन इसकी बाजार हिस्सेदारी न के बराबर है। एक नया विकल्प पेश करके रेनो इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।

लुक 

ऐसा होगा मिनी डस्टर का लुक

फ्रांसीसी कार निर्माता की नई सब-कॉम्पैक्ट SUV का डिजाइन थोड़ा बॉक्सी होगा, जिससे यह किगर से बिल्कुल अलग दिखेगी। इसके अलावा, ग्राहकों को दमदार लुक, अधिक आरामदायक इंटीरियर और बेहतर फीचर्स जैसे कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। रेनो की मिनी डस्टर में एक प्रमुख ग्रिल, शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स, मजबूत फ्रंट और रियर बंपर और आकर्षक बोनट जैसी विशेषताएं होने की उम्मीद है। SUV में मोटी क्लैडिंग, ब्लैक आउट पिलर, रूफ रेल और स्पोर्टी अलॉय व्हील होने की संभावना है।

पावरट्रेन 

कैसा हाेगा मिनी डस्टर का पावरट्रेन?

मिनी डस्टर में तकनीकी फीचर्स और सेफ्टी किट नई रेनो डस्टर में पेश किए गए फीचर्स के समान हो सकते हैं। आगामी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV में मौजूदा किगर के समान 1.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 100ps की पावर, 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 160Nm और CVT के साथ 152Nm का टॉर्क देता है। गाड़ी को वित्त वर्ष 2027-28 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होने की उम्मीद है।

Advertisement