Loading...
इलेक्ट्रिक वाहनों में फिक्स्ड और रिमूवेबल बैटरियों के फायदे-नुकसान क्या हैं?
रिमूवल बैटरी को आसानी से निकाला जा सकता है

इलेक्ट्रिक वाहनों में फिक्स्ड और रिमूवेबल बैटरियों के फायदे-नुकसान क्या हैं?

लेखन अविनाश
Jan 28, 2024
04:13 pm

क्या है खबर?

बैटरी को किसी भी वाहन के मुख्य हिस्से के रूप में देखा जाता है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बेहतर रेंज प्रदान करने में बैटरियां अहम भूमिका निभाती हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि देश में उपलब्ध दोपहिया वाहनों में फिक्स्ड और रिमूवेबल (हटाई जा सकने योग्य) बैटरियां इस्तेमाल होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों बैटरियों में क्या अंतर है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए फिक्स्ड और रिमूवेबल बैटरी के बारे में जानकारी लेकर आये हैं।

#1

फिक्स्ड बैटरी

फिक्स्ड बैटरी को नॉन-रिमूवेबल बैटरी के नाम से भी जाना जाता है। ये बैटरियां स्थायी रूप से दोपहिया वाहन से जुड़ी होती हैं। इन्हें बार-बार निकाला या लगाया नहीं जा सकता।

इन्हे वाहनों के फ्रेम में फिट किया जाता है, जिससे ये नजर नहीं आतीं और इन्हे बदलना बहुत झंझट वाला काम होता है।

इन बैटरियों को चार्ज करने के लिए इन्हे वाहन से निकालने की जरूरत नहीं होती है। इन्हें वाहन में लगे ही चार्ज किया जाता है।

फायदे

फिक्स्ड बैटरी के हैं कई फायदे

फिक्स्ड बैटरी के कई फायदे हैं-

1: स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस- नॉन-रिमूवल बैटरी से वाहनों को बेहतर स्टेबिलिटी मिलती है। इनसे वाहनों की रेंज और स्पीड बढ़ जाती है।

2: चोरी का खतरा रहता है कम: नॉन-रिमूवल बैटरी को निकलना कठिन है। इन्हे आसानी से नहीं चुराया जा सकता।

3: जल्दी नहीं होती खराब: इन्हे वाहनों में स्थायी रूप से लगाया जाता है, जिससे इन पर मौसम का असर कम होता है और ये ज्यादा चलती हैं।

ADVERTISEMENT

नुकसान

फिक्स्ड बैटरी के हैं ये नुकसान

फिक्स्ड बैटरी के कुछ नुकसान भी हैं-

1: कीमत: फिक्स्ड बैटरी की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और इस वजह से इनकी कीमत भी अधिक होती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में फिक्स्ड बैटरी के इस्तेमाल से इनकी कीमतें थोड़ी बढ़ जाती हैं।

2: चार्जिंग में लगने वाला समय: फिक्स्ड बैटरी वाले वाहनों को चार्ज करने के लिए साधारण चार्जर का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इन्हे चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

ADVERTISEMENT

#2

रिमूवेबल बैटरी 

वर्तमान में कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में रिमूवेबल बैटरी का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये बैटरियां स्थायी रूप से दोपहिया वाहन से जुड़ी नहीं होती और इस वजह से इन्हे आसानी से निकाला और लगाया जा सकता है।

डिस्चार्ज होने के बाद ऐसी बैटरियों को स्वैपिंग स्टेशन के माध्यम से पूरी तरह से चार्ज हुई बैटरी से बदला जा सकता है। इसके अलावा इन्हे चार्जर की मदद से भी चार्ज किया जा सकता है।

फायदे

रिमूवेबल बैटरी के क्या है फायदे? 

रिमूवेबल बैटरी के अपने कई फायदे हैं-

1: कीमत- फिक्स्ड बैटरी की तुलना में रिमूवेबल बैटरी की कीमत कम होती है। इस वजह से रिमूवेबल बैटरी वाले वाहन सस्ते होते हैं।

2: मेंटेनेंस- रिमूवेबल बैटरी को आसानी से निकाला जा सकता है। ऐसे में इनके मेंटेनेंस में समय भी कम लगता है।

3: चार्जिंग में लगता है कम समय- इसमें डिस्चार्ज बैटरी को तुरंत चार्ज बैटरी के साथ बदला जा सकता है, जिससे चार्जिंग का समय कम हो जाता है।

नुकसान

क्या रिमूवेबल बैटरी के कुछ नुकसान भी हैं? 

रिमूवल बैटरी के भी कुछ नुकसान हैं-

1: लेती हैं अधिक जगह: कई लोगों का मानना ​​है कि रिमूवेबल बैटरी का सेटअप ट्रंक में अधिक जगह लेता है। इससे आपके पास अपना सामान रखने के लिए कुल जगह कम हो सकती है।

2: परफॉर्मेंस भी रहती है कम: रिमूवेबल बैटरी एक नॉन-रिमूवेबल बैटरी की तुलना में कम परफॉर्मेंस देती है। इनसे रेंज और स्पीड पर भी कम मिलती है।

3: इनके चोरी होने का खतरा अधिक रहता है।

बेहतर

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए कौन-सी बैटरी बेहतर? 

जरूरत के हिसाब से इन दोनों बैटरियों के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान हैं।

अगर आप इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चार्ज करने में अधिक समय नहीं चाहते तो आपको रिमूवेबल बैटरी वाले वाहन को चुनना चाहिए। ध्यान रहे कि आपको इसके लिए परफॉर्मेंस से समझौता करना पड़ेगा।

दूसरी तरफ अगर आपको बेहतर परफॉर्मेंस वाली बैटरी की तलाश में हैं, जिनसे बेहतर रेंज मिले तो हम आपको नॉन-रिमूवेबल बैटरी वाले वाहन को चुनने की सलाह देते हैं।

ADVERTISEMENT