Page Loader
रेंज रोवर SUV लाइनअप होगी हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस, मिलेंगे नए फीचर 
रेंज रोवर SUVs को हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस किया जाएगा (तस्वीर: ट्विटर@Bringatrailer)

रेंज रोवर SUV लाइनअप होगी हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस, मिलेंगे नए फीचर 

May 18, 2023
06:21 pm

क्या है खबर?

ब्रिटिश कार निर्माता लैंड रोवर अपनी पूरी रेंज रोवर लक्जरी SUV लाइनअप को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ अपडेट कर रही है। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड के साथ एक नया V8 ट्रिम भी शामिल है। 2024 रेंज रोवर में अब अपडेटेड 13.1-इंच पिवी प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही क्रूज कंट्रोल के लिए एक नया कंट्री रोड असिस्ट सिस्टम और गाड़ी की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए टेरेन रिस्पांस ऑफ-रोडिंग सिस्टम दिया गया है।

इंजन

पहले से दमदार हुआ पावरट्रेन 

नई रेंज रोवर में हाइब्रिड पावरट्रेन P440e की पावर को 440hp से 460hp तक बढ़ा देगा। इसी प्रकार, P510e को 550hp का पावर जनरेट करने के लिए अपग्रेड किया गया है। यह 5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ में सक्षम होगा। भारत में अब रेंज रोवर के HSE, ऑटोबायोग्राफी और SV ट्रिम्स में पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा। साथ ही कीमत भी बढ़ेगी, जो अभी 2.39 करोड़ से 4.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।