Page Loader
वन इलेक्ट्रिक फूड डिलीवरी के लिए लॉन्च करेगी क्रॉसओवर EV बाइक 
वन इलेक्ट्रिक की क्रिडन XR एक क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक बाइक है (तस्वीर:ट्विटर@OneElectric1)

वन इलेक्ट्रिक फूड डिलीवरी के लिए लॉन्च करेगी क्रॉसओवर EV बाइक 

Apr 12, 2023
04:31 pm

क्या है खबर?

वन इलेक्ट्रिक ने भारत में डिजाइन और निर्मित अपने दूसरे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन क्रिडन XR को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी जून के शुरुआत में इसे वैश्विक स्तर उतारने की तैयारी कर रही है और जुलाई तक डिलीवरी शुरू करने की योजना है। यह इलेक्ट्रिक बाइक एक स्कूटर और बाइक का क्रॉसओवर है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता की यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर की रेंज देती है, जिसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे है।

चेसिस 

अधिक वजन सहन करने के लिए दमदार चेसिस पर किया है तैयार  

वन इलेक्ट्रिक के CEO गौरव उप्पल ने कहा, "हमें भारतीय बाजार के लिए 'परफेक्ट डिलीवरी व्हीकल' के बारे में अपनी जानकारी पेश करते हुए गर्व हो रहा है। क्रिडन XR को फूड डिलीवरी वाहनों के डेटा इनपुट के साथ डिजाइन किया गया है। इसे फूड डिलीवरी वालों को आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।" कंपनी के अनुसार, अधिक वजन सहन करने के लिए इसमें दमदार चेसिस और 10 -12 इंच के पहिए दिए गए हैं।