LOADING...
पिछले महीने ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री 33,000 के पार, जानिए कितनी मिली बढ़त 
ओला ने पिछले महीने 33,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं (तस्वीर: ओला इलेक्ट्रिक)

पिछले महीने ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री 33,000 के पार, जानिए कितनी मिली बढ़त 

May 01, 2024
10:50 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल के लिए अपनी बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। वाहन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान कंपनी ने 33,934 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बिके 21,882 की तुलना में 54 प्रतिशत ज्यादा हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में 52 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर अपना दबदबा बनाए रखा है। इस दौरान अन्य कंपनियों के EVs की कुल बिक्री 64,013 रही है।

मार्च में बिक्री 

मार्च में की थी रिकॉर्ड बिक्री 

इससे पहले मार्च में ओला ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की थी। इस दौरान 53,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे गए। इसकी तुलना में पिछले साल मार्च में 21,308 EV बेचने में सफल हुई थी। EV निर्माता ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान 3.28 लाख ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जो वित्त वर्ष 2023 की 1.52 लाख की तुलना में रिकॉर्ड 115 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। साथ ही पूरे इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कुल बिक्री 

कुल बिक्री में आई गिरावट 

सभी कंपनियों के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी पिछले महीने गिरावट आई है। यह अप्रैल 2023 में बिके कुल 64,855 EVs की तुलना में करीब एक फीसदी घटकर 64,013 रह गए। जानकारों का मानना है कि त्योहारी सीजन के बाद अप्रैल महीना बिक्री के लिहाज से कमजोर रहता है। मार्च में वित्त वर्ष 2024 के खत्म होने के कारण कंपनियों की ओर से छूट की पेशकश किए जाने से कुल बिक्री 1.36 लाख रही थी।