Loading...
दिसंबर में निसान किक्स पर मिल रही एक लाख रुपये तक की छूट, जानिए ऑफर
दिसंबर में निसान किक्स पर मिल रही एक लाख रुपये तक की छूट

दिसंबर में निसान किक्स पर मिल रही एक लाख रुपये तक की छूट, जानिए ऑफर

लेखन अविनाश
Dec 10, 2021
01:30 pm

क्या है खबर?

दिसंबर महीने में निसान ने अपनी किक्स SUV पर एक लाख रुपये तक की छूट देने की घोषणा की है। ऑफर की मदद से कंपनी अपनी कार की बिक्री को बढ़ाने को बढ़ाने की योजना बना रही है। ग्राहक इस ऑफर को नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर इस महीने के अंत तक वैध हैं और वेरिएंट और स्थानों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

ऑफर

क्या है कंपनी का ऑफर?

निसान किक्स पर छूट की घोषणा साल खत्म होने से पहले इन्वेंट्री क्लियर करने के लिए की गई है।

कंपनी ने निसान किक्स पर 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 70,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और यदि खरीदार कार को ऑनलाइन बुक करते हैं तो उन्हें 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि एक्सचेंज का लाभ केवल NIC-सक्षम डीलरशिप से लिया जा सकता है।

फीचर्स

इस कार में क्या कुछ मिलता है?

निसान किक्स में मस्कुलर हुड, क्रोम से घिरी ग्रिल, चौड़ा एयर वेंट और स्लीक LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, ORVM और डिजाइनर व्हील्स उपलब्ध हैं। पीछे की तरफ रैप-अराउंड टेललाइट्स, शार्क-फिन एंटीना और एक विंडो वाइपर दिए गए हैं।

डाइमेंशन की बात करें तो इसका व्हीलबेस 2,673mm और ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। केबिन में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

ADVERTISEMENT

इंजन

कार में मिलता है दो पेट्रोल इंजन का विकल्प

कंपनी की निसान किक्स भारतीय बाजार में दो पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध हैं। इसमें पहला 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 154bhp की पावर और 254Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

दूसरा इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है जो 105bhp की पावर और 142Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन के लिए इंजनों को क्रमशः 6-स्पीड और 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इस कीमत पर उपलब्ध है निसान किक्स

निसान किक्स भारतीय बाजार में 9.49 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत के बीच उपलब्ध है और पांच सीटर यह SUV तीन वेरिएंट- XL, XV और XV प्रीमियम में आती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

क्या आपको पता है?

निसान मोटर कंपनी एक जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता है जिसका मुख्यालय जापान के निशि-कू योकोहामा में स्थित है। यह निसान, डैटसन और इनफिनिटी जैसे ब्रांड के तहत वाहनों का उत्पादन करती है। कंपनी की स्थापना 1933 में मासुजीरो हाशिमोटो द्वारा की गई थी।

कंपनी 1999 से रेनो-निसान-मित्सुबिशी गठबंधन में है, जिसमें रेनो के पास 43.3 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। वर्तमान में भारत में निसान अपनी किक्स, मैगनाइट और GT-R जैसी स्पोर्ट्स कार की बिक्री करती है।

ADVERTISEMENT