LOADING...
नई स्कोडा कुशाक का चाकन प्लांट में शुरू हुआ उत्पादन, जानिए कब शुरू होगी डिलीवरी
नई स्कोडा कुशाक को जनवरी में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: स्कोडा)

नई स्कोडा कुशाक का चाकन प्लांट में शुरू हुआ उत्पादन, जानिए कब शुरू होगी डिलीवरी

Feb 23, 2026
12:16 pm

क्या है खबर?

स्कोडा ने पुणे के चाकन स्थित अपने प्लांट में अपडेटेड कुशाक का उत्पादन शुरू कर दिया है। जनवरी लॉन्च हुई यह SUV मार्च से ग्राहकों तक पहुंचने लगेगी। कंपनी का कहना है कि डिलीवरी से पहले ही इसे जबरदस्त बुकिंग मिली है। स्कोडा कुशाक का निर्माण कार निर्माता के 'मेक इन इंडिया, फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड' विजन के तहत जारी है। इस SUV ने समूह की 2025 की कुल 1.17 लाख बिक्री में अहम योगदान दिया है।

योजना 

कुशाक को भारतीय ग्राहकों के हिसाब से किया तैयारी 

स्कोडा कुशाक इंडिया 2.0 रणनीति के तहत विकसित किया गया पहला मॉडल था और इसे विशेष रूप से भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों और ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया था। यह रणनीति स्वामित्व लागत को कम करने और सर्विसिंग में लगने वाले समय को कम करने के लिए स्थानीयकरण पर जोर देती है। इस SUV को एक ऐसे मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है, जो यूरोपीय ड्राइविंग विशेषताओं को भारतीय खरीदारों के लिए जोड़ता है।

बदलाव 

गाड़ी में मिलते हैं कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर 

अपडेटेड कुशाक में पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीट मसाज फंक्शन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसके अलावा गूगल जेमिनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। सुरक्षा के लिए 40 एक्टिव और पैसिव सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन ADAS फीचर नहीं जोड़ा गया है। इसकी कीमत 10.66-18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Advertisement