Page Loader
नई पोर्श केयेन SUV और केयेन कूपे डिलीवरी से पहले हुई आधिकारिक तौर पर पेश 
नई पोर्श केयेन SUV और केयेन कूपे की जल्द डिलीवरी शुरू होगी (तस्वीर: पोर्श)

नई पोर्श केयेन SUV और केयेन कूपे डिलीवरी से पहले हुई आधिकारिक तौर पर पेश 

Jul 17, 2023
03:42 pm

क्या है खबर?

पोर्श ने केयेन SUV और केयेन कूपे फेसलिफ्ट की डिलीवरी से पहले भारत में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इन्हें ग्राहकों के लिए प्रदर्शित किया है और फिलहाल इनके बेस V6 वेरिएंट ही उतारे हैं। कंपनी ने केयेन SUV की कीमत 1.36 करोड़ रुपये और केयेन कूप की 1.42 करोड़ रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) पहले ही घोषित कर दी थी। इनका बाहरी डिजाइन हेडलैंप, टेललैंप, बंपर और अलॉय व्हील में बदलाव के अलावा मौजूदा मॉडल के समान है।

फीचर्स 

ये मिलते हैं नई केयन में फीचर्स 

फेसलिफ्ट पोर्शे केयेन के केबिन में नया डैशबोर्ड, 3 डिस्प्ले- एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंटर टचस्क्रीन और एक टचस्क्रीन सामने वाले यात्री के लिए दी गई है। दोनों में समान 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 350bhp की पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस लग्जरी कार के लिए देश में बुकिंग कंपनी ने पहले ही शुरू कर दी थी।