
किआ ला रही साइरोस का नया वर्जन, X-लाइन या इलेक्ट्रिक मॉडल होने की संभावना
क्या है खबर?
किआ मोटर्स अपनी साइरोस सब-4-मीटर SUV के नए वर्जन पर काम कर रही है। इसके संकेत हाल ही में सामने आए नए टेस्ट म्यूल से मिलता है।
यह अभी साफ नहीं है कि आगामी वर्जन कौनसा होगा। कार निर्माता साइरोस के इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ-साथ X-लाइन वेरिएंट पर भी काम कर रही है। ऐसे में टेस्ट म्यूल दोनों में से किसी एक का हो सकता है।
आइये जानते हैं सामने आए मॉडल में क्या कुछ खास है।
उद्देश्य
कंपनी क्यों ला रही साइरोस का नया वर्जन?
किआ साइरोस के बिक्री आंकड़े बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। पिछले महीने यह 3,611 बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs की सूची में 10वें स्थान पर रही है।
बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कार निर्माता इसका नया संस्करण विकसित कर सकती है।
टेस्ट म्यूल में पीछे एग्जॉस्ट पाइप है, जो इसके ICE मॉडल होने का संकेत देता है। कई बार इलेक्ट्रिक टेस्ट म्यूल पर नकली एग्जॉस्ट भी देखे गए हैं।
X-लाइन
X-लाइन वेरिएंट में मिलेंगे ये बदलाव
आगामी मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अगर, यह X-लाइन वेरिएंट हुआ तो इसमें मैट फिनिश के साथ विशेष गहरा रंग मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा गाड़ी में X-लाइन विशिष्ट सुविधाएं भी मिल सकती है और इसके अलॉय व्हील डिजाइन में भी बदलाव होगा।
आने वाले दिनों में कुछ और जानकारी आने के बाद ही मॉडल के बारे में खुलासा होगा।